वायरल न्यूज़

Optical Illusion: दिलों की इस भीड़ में एक है सबसे जुदा, क्या आप देख पाएंगे आज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 11, 2024, 11:00 AM IST

Optical Illusion: दिमाग के साथ आंखों का टेस्ट लेने वाली ये तस्वीर अपने आप में बहुत खास है। तस्वीर में एक ऐसा दिल छिपा है जो सबसे अलग है। क्या आप उसे खोज पाएंगे।

Image

दिलों की इस भीड़ में एक सबसे जुदा है। (Photo-Twitter)

Optical Illusion: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर चीज की भरमार है। हर रोज हजारों लाखों वीडियो शेयर किए जाते हैं। मगर इन सबके बीच नेटिजन्स को ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी पोस्ट सबसे ज्यादा पसंद आ रही हैं। यानी ऐसी तस्वीरें जिनमें कुछ रहस्य छिपे होते हैं और उन्हें तय समय के भीतर खोजना होता है। अच्छी बात है कि ऐसा करने से दिमाग और आंखों की भी अच्छी कसरत हो जाती है। अभी एक ऐसी ही खास तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। तस्वीर बहुत सारे दिलों से जुड़ी है और इससे पता चलेगा कि आपका दिमाग कितना तेज है।

कितना तेज है आपका दिमाग

सामने आई इस तस्वीर में देखेंगे कि दर्जनों की तादाद में एक जैसे दिल हैं। सभी लाइन से एक बराबर में हैं। देखने में सभी दिल बिल्कुल एक जैसे नजर आते हैं। मगर दिलों की इस भीड़ में एक सबसे जुदा है। आपको उसी दिल को खोजकर दिखाना है। मगर अपनी कोशिश शुरू कर से पहले एक शर्त भी जान लीजिए। सामान्य सी शर्त ये है कि आपको सिर्फ 15 सेकंड के भीतर उस सबसे जुदा दिल को खोजकर दिखाना है। अगर आप इसमें कामयाब हो गए तो आज का चैंपियन मान लेंगे।

नहीं खोज पाए तो कोई बात

अगर 15 सेकंड या फिर अभी तक उस खास दिल को नहीं खोज पाए हैं तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। यहां आपको इसका जवाब भी पता चलेगा। हम बताएंगे कि आखिर वो दिल कहां छिपा है। दरअसल सभी दिलों में दो निशान हैं, मगर इस दिल में सिर्फ एक ही निशान है।

यहां देखिए वो खास दिल

Brain Test

देखिए कहां छिपा है वो खास दिल।

देख लिया ना सबसे अलग दिल नजर के ठीक सामने ही था, मगर उसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था। अगर आपने उसे 15 सेकंड में खोज निकाला है तो सचमुच आपसे तेज नजर किसी की नहीं हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article