वायरल न्यूज़

Hyderabad Viral Video: ड्राइवर ने नहीं रोकी बस तो महिला ने कंडक्टर पर फेंका सांप, नजारा देख रूह कांप जाएगी

हैदराबाद में ड्राइवर द्वारा बस ना रोकने पर एक महिला ने बस कंडक्टर पर सांप फेंक दिया, जिससे महिला कंडक्टर बाल-बाल बची। इतना ही नहीं महिला ने बस का शीशा भी फोड़ दिया।

Image

महिला ने बस कंडक्टर पर फेंका सांप

KEY HIGHLIGHTS
  • बस कंडक्टर पर फेंका सांप
  • बाल-बाल बची महिला कंडक्टर
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

TGSRTC Bus Viral Video: गुरुवार शाम को विद्या नगर में एक महिला ने शराब की बोतल से टीजीएसआरटीसी बस पर हमला किया। क्योंकि उसके हाथ देने से ड्राइवर ने बस नहीं रोका, इससे उसने बस के पिछले शीशे को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान यात्रियों और महिला कंडक्टर ने जब आरोपी महिला को पकड़ा तो उसने अपने बैग में से निकालकर कंडक्टर पर सांप फेंक दिया।

ये भी पढ़ें -

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला 60 साल के आसपास की है, जिसने ये अभद्र काम किया है। सांप फेंकने से कंडक्टर साफ-साफ बच गई, क्योंकि सांप फिसलकर दूसरे रास्ता पर निकल गया। इस पर TGSRTC के एमडी वीसी सज्जनर ने कहा कि ऐसी घटनाएं काफी दुखद हैं और उन्होंने यात्रियों से कर्मचारियों और संपत्तियों पर इस तरह के हमलों से बचने का आग्रह किया।

महिला ने बस कंडक्टर पर फेंका सांप

सज्जनर ने कहा कि इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पुलिस की मदद से आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस पर नल्लाकुंटा पुलिस का कहना है कि दिलसुखनगर जा रही बस एनसीसी एक्स रोड के पास स्थित विद्या नगर बस स्टॉप को पार कर ही रही थी, जब महिला ने उसे रोकने के लिए हाथ हिलाया। इस पर मोड़ आने पर ड्राइवर ने बस की गति धीमी कर दी। इस दौरान महिला ने बस पर शराब की बोतल फेंकी और बस रुक गई। इसके बाद ही महिला ने बस कंडक्टर पर सांप फेंका था।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article