वायरल न्यूज़

Viral Video: सड़क पार करते समय नजर आया 10 फीट लंबा अजगर, देखते ही राहगीरों की थम गई सांसें

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 15, 2023, 11:32 AM IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक अजगर रोड पार करते हुए नजर आ रहा है। इसकी लंबाई करीब 10 फीट की है। बता दें, ये वीडियो कोटा का है।

Image

सड़क पार करते समय नजर आया अजगर

KEY HIGHLIGHTS
  • सड़क पार कर रहा था अजगर
  • राहगीरों ने कैमरे में कैद कर लिया पूरा नजारा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Python Seen While Crossing The Road In Kota: इंटरनेट पर कब क्या वायरल हो जाए, इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। सड़क पर चलते हुए भी लोगों को कभी-कभार कुछ ऐसा नजर आ जाता है, जिसके बारे में लोग सोच भी नहीं पाते। कुछ ऐसा ही देखने को मिला कोटा की सड़कों पर। यहां एक अजगर रोड पार करता हुआ नजर आया, तो लोगों को उसका वीडियो (Viral Video) बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

सड़क पार करते समय नजर आया अजगर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दिख रहे अजगर की लंबाई करीब 10 फीट बताई जा रही है, जो रोड पार कर पास की एक नहर में चला गया। हालांकि, किसी को उसने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया लेकिन लोगों में डर का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि ये वाकया देर रात कोटा के नांता थर्मल रोड के समीप देखने को मिला। इस वीडियो को देख आप भी डर कर सहम उठेंगे।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article