वायरल न्यूज़

पत्नी ने बुलाया तो ना कर दिया, मगर पड़ोसन के कहते ही नाचने लगा पति, देखिए मजेदार VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 25, 2024, 07:18 PM IST

Husband Wife Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि महिलाएं डीजे पर डांस कर रही हैं। पास में ही एक शख्स खड़ा है जो उन्हें डांस करते हुए देख रहा है। मगर एकाएक फ्रेम फिर जो कुछ दिखा हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Image

वायरल वीडियो देखकर शायद ही कोई होगा जो अपनी हंसी रोक पाएगा। (Photo/Instagram)

Husband Wife Funny Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर यहां कभी-कभी तो ऐसा कुछ नजर आता है तुरंत हंसी छूट जाती है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। वीडियो को कुछ इस तरह एडिट किया गया है जिसे देखकर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा। वीडियो किसी विवाह समारोह से जुड़ा मालूम होता है जिसमें डीजे का भी इंतजाम है। डीजे पर महिलाएं थिरक रही हैं जबकि पास में ही एक शख्स खड़ा है।

देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

अब वीडियो को जिस तरह दिखाने की कोशिश की गई है वो बहुत जबरदस्त होने वाला है। इसमें देखेंगे कि डांस कर रही एक महिला उसी शख्स के पास पहुंचती है। महिला शख्स को डांस करने के लिए कहती है, मगर उसने इनकार कर दिया। फ्रेम में आगे देखेंगे कि महिला वापस डीजे पर डांस करने लगी। मगर तभी दूसरी महिला उसी शख्स के पास पहुंची। मजेदार है कि अब महिला के कहने पर शख्स डीजे पर पहुचं गया और कूदकर डांस करने लगा। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो खूब हंसाता है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

वायरल वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज और लाइक बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। आखिर में देखेंगे कि जब पहली महिला ने शख्स को डांस करते हुए देखा तब उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। यहां स्पष्ट कर दें कि वीडियो में नजर आ रहे लोग रिश्ते अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में इन्हें सिर्फ मनोरंजन के लिए ही देखा जाना चाहिए। मालूम हो वीडियो इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_designn नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article