वायरल न्यूज़

Viral Video: कोर्टरूम में ही पति को पीटने लगी पत्नी, बोलते ही मार दिया झापड़

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 10, 2024, 09:38 AM IST

Viral Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि पति-पत्नी कोर्टरूम में खड़े हैं। मगर एकाएक पत्नी को गुस्सा आया और वहीं पति की पिटाई करने लगी।

Image

कोर्टरूम में पति से भिड़ गई पत्नी। (फोटो- सोशल मीडिया)

Viral Video: आपसी झगड़े सुलझाने के लिए हम कोर्ट में पहुंचते हैं। कोर्टरूम में जज दोनों पक्षों की दलीलें सुनते हैं और सही फैसला सुनाते हैं। मगर क्या हो जब उसी कोर्टरूम में दोनों पक्ष बुरी तरह झगड़ने लग जाएं और नौबत पुलिस को बुलाने तक आ जाए। अभी एक ऐसा ही अजीबोगरीब वीडियो सोशल मीडिया में छाया है। इसमें पति-पत्नी एक-दूसरे के खिलाफ कोर्ट में पहुंचे थे। यहां जज साहब दोनों पक्षों को सुनने वाले थे कि तभी दोनों की आपस में बुरी तरह लड़ाई हो गई। कोर्टरूम में दोनों के बीच लड़ाई का ये नजारा अब सोशल मीडिया में वायरल है।

बोलते ही पति को लगा झापड़

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि पति-पत्नी दोनों कोर्टरूम में मौजूद हैं। सुनवाई शुरू होने वाली है। मगर एकाएक पत्नी को पास खड़े पति पर गुस्सा आ गया। वो उसपर बुरी तरह चिल्लाती है। पत्नी ने तभी पति का कॉलर पकड़ लिया। वो उसे छोड़ने के लिए कहता है, मगर पत्नी ने उसपर ही चिल्लाना शुरू कर दिया। इसपर पति उसपर नाराज होता है कि पत्नी भड़क गई और वहीं कोर्टरूम में बेचारे की पिटाई शुरू कर दी। उसे जोरदार झापड़ तक रसीद कर दिया। गुस्साया पति कहता है कि अगर उसकी जगह कोई पुरुष होता तो सबक सिखा देता।

यहां देखिए वीडियो

पुलिस की नौबत आई

दोनों पक्षों को बुरी तरह चिल्लाता हुए देख वकील उन्हें बाहर जाने के कहते हैं। वो उन्हें डांटते भी हैं कि कोर्ट में लड़ाई ना करें और बाहर निकल जाएं। वो पुलिस को भी बुलाने के लिए कहते हैं। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे बार-बार देखने का मन करेगा। मालूम हो कि वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article