Husband Wife Video: सोशल मीडिया की दुनिया में भावुक कर देने वाला एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो एक पति से जुड़ा है जो पत्नी की डिलीवरी कराने पहुंचा हॉस्पिटल पहुंचा है। थोड़ी ही देर में डॉक्टर की टीम पत्नी को लेबर रूम में लेकर जाती है। मगर इसी बीच पति की आंखें नम हो गईं। अगले ही सेकंड पत्नी का चेहरा देखकर बेचारा फूट-फूटकर रोने लगता है। वीडियो प्रयागराज की मशहूर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उम्मुल खैर फातिमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो पत्नी के लेबर रूम में जाने से कुछ सेकंड पहले का है। पति भी पत्नी के करीब खड़ा है। मगर तभी वो फूट-फूटकर रोना लगा।
फूट-फूटकर रोने लगा पति
इसमें डॉक्टर उम्मुल खैर के रोने की वजह पूछती हैं। शख्स तब फूट-फूटकर रोता है कि पत्नी को उसके बच्चे को दुनिया में लाने के लिए कितना दर्द सहना पड़ेगा। इसपर डॉक्टर उससे पूछती हैं कि वो अपनी पत्नी से कितना प्यार करते हैं। पति जवाब देता है कि वो अपनी पत्नी से बेहद प्यार करता है। पति की ये बात सुनकर डॉक्टर कहती है कि आज के जमाने में किसी को ऐसा पति मिलेगा? डॉक्टर आगे कहती है कि ये बीवी के लिए प्यार है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को भी भावुक कर देगा।
यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो
पत्नी के लिए फूट-फूटकर रोते हुए पति का वीडियो वायरल होने के बाद नेटिजन्स भी इसपर खूब कमेंट कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि किस्मत से ही किसी को ऐसा इंसान मिलता है। एक फीमेल यूजर ने लिखा कि खुशनसीब हैं वो जिन्हें ऐसे पति मिलते हैं। मालूम हो वीडियो इंस्टाग्राम पर drnaazfatima नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
