वायरल न्यूज़

ओ तेरी! पति के धोखा देने पर पत्नी ने लिया गजब का बदला, शेयर की पूरी कहानी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 21, 2024, 03:18 PM IST

एक पति ने जब अपनी पत्नी को धोखा तो पत्नी ने दादा-दादी के साथ मिलकर पति से बदला लिया। इसके बाद महिला ने अपनी पूरा कहानी सोशल नेटवर्किंग साइट रेडिट पर शेयर की।

Image

प्रतीकारात्मक चित्र (फोटो साभार - iStock)

KEY HIGHLIGHTS
  • पति ने पत्नी से किया धोखा
  • पत्नी के कजिन से चल रहा था अफेयर
  • दादा-दादी के साथ मिलकर लिया बदला

Husband Cheating His Wife: हमारे समाज में काफी बार देखा जाता है कि शादी के बाद भी कछ लोगों के अफेयर के किस्से सुनाई देते हैं। कुछ अपने ऑफिस कर्मचारी के साथ तो कुछ कहीं और प्रेम प्रसंग चला रहे होते हैं। इस तरीके की खबरें भी काफी सुनने को मिलती रहती हैं। हाल ही में रेडिट प्लेटफॉर्म पर एक महिला ने अपने पति को लेकर लिखा है कि उसके पति ने उसे धोखा दिया है और उसी की कजिन सिस्टर के साथ अफेयर चला रहा है।

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, रेडिट पर AITAH नाम के पेज पर महिला ने अपनी कहानी बताई है। उसने लिखा है कि उसके पति और उसकी कजिन सिस्टर से मुलाकात शादी के दौरान ही हुई थी। फिर बाद में पता कि दोनों का अफेयर चल रहा है। यह शादी के तीन महीने बाद शुरू हुआ, जिसके बाद भी महिला ने 6 महीने इंतजार किया। फिर महिला ने दादा-दादी से इस बारे में शेयर किया और रोने लगी।

पति के धोखा देने पर पत्नी ने लिया बदला

महिला ने बताया कि दादा-दादी घर के बच्चों को ग्रेजुएट होने के बाद घर खरीदने के लिए पैसे देते हैं। ऐसे में उन्होंने कजिन के हिस्से का भी पैसा भी महिला को दे दिया है और तलाक के लिए वकील भी करा दिया। इस विषय में महिला का कहना है कि उसके घर में कुछ लोग उसकी कजिन के साथ हैं और कुछ उसकी साइड। महिला के माता-पिता भी उसकी कजिन के साइड ही हैं। सोशल मीडियी पर लोगों का कहना है कि ये बदला लेने का सही तरीका है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article