वायरल न्यूज़

पति ने कहा ब्रेक लगाओ मगर नहीं मानी पत्नी, तभी हो गया तगड़ा एक्सीडेंट

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 24, 2023, 01:20 PM IST

Husband Wife Ka Video: पति-पत्नी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। इसमें पति अपनी पत्नी को बाइक चलाना सिखाता है कि तभी तगड़ा खेल हो गया।

Image

पति की बात ना मानकर बुरा पछताई पत्नी। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • पति ने पत्नी से बाइक में ब्रेक लगाने को कहा
  • मगर पत्नी ने एक ना मानी
  • फिर जो दिखा हंसी नहीें रोक पाएंगे

Husband Wife Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया में पति-पत्नी से जुड़ा एक वीडियो जमकर देखा जा रहा है। इसमें दोनों लड़ते हुए नजर नहीं आते, बल्कि कुछ और ही नजर आता है। दरअसल इसमें पति अपनी पत्नी की गुजारिश पर उसे बाइक चलाना सिखाता हुआ नजर आता है। पत्नी बाइक पर बैठी है मगर इसके बाद उसने पति की कोई भी बात नहीं मानी। मगर बेचारी का तभी इतना तगड़ा एक्सीडेंट हुआ कि जिंदगीभर नहीं भूल पाएगी। हालांकि प्रेम में सबकुछ देखकर हंसी भी बहुत आती है। पति-पत्नी से जुड़ा ये वीडियो अभी तक एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लाखों लोगों ने वीडियो लाइक किया है।

पत्नी को बाइक चलाना सिखाने लगा पति

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि पति रोड किनारे खड़ा है जबकि पत्नी बाइक पर बैठी है। देखकर ही लगता है कि पति उसे बाइक चलाना सिखा रहा है। फ्रेम में आगे देखेंगे कि पति के कहने के बाद पत्नी गियर डालती है और बाइक को धीरे-धीरे आगे बढ़ाती है। पति एक बार में ही पत्नी को बाइक चलाता देखकर उसकी तारीफ भी खूब करता है। मगर उसकी नजर तभी सामने आ रही दूसरी बाइक पर पड़ी। पति तुरंत पत्नी को रुकने का इशारा करता है। वो बार-बार उसे ब्रेक मारने के लिए कहता है। मगर पत्नी कहां उसकी बात पर ध्यान देती। फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि दूसरा बाइकर महिला के करीब पहुंच गया और दोनों का तगड़ा एक्सीडेंट हो गया।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

इधर वीडियो बना रहा पति भी पत्नी का एक्सीडेंट देखकर तुरंत उसकी तरफ दौड़ा। वो उसे उठाता है। हालांकि आखिर में देखकर मालूम होता है कि पत्नी घबरा गई थी और इसी चक्कर में वो ब्रेक नहीं लगा पाई। वीडियो इंस्टाग्राम पर jeetusoni.58 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article