वायरल न्यूज़

20 साल पहले गए थे हनीमून, तब से बिना कपड़ों के दुनिया घूम रहे पति-पत्नी, सच्चाई जान रह जाएंगे दंग

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 20, 2023, 12:51 AM IST

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक कपल काफी वायरल हो रहे हैं। दरअसल, ये दोनों पति-पत्नी है, जो पिछले 20 सालों से पूरी दुनिया बिना कपड़ों के ही घूम रहे हैं। जी हां, मामला थोड़ा है लेकिन इसके पीछे का कारण उससे भी अजीब है।

Image

बिना कपड़ों के घूमने वाले पति-पत्नी (Image Credit: Social Media)

KEY HIGHLIGHTS
  • बिना कपड़ों के दुनिया घूम रहे पति-पत्नी
  • 20 सालों से कर रहे हैं ऐसा
  • काफी हैरान कर देने वाली है सच्चाई

Husband And Wife Travel Without Clothes: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कब-क्या वायरल हो जाए, किसी को कोई खबर नहीं होती। ऐसे में इंस्टाग्राम का एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक पति-पत्नी बिना कपड़ों के ट्रैवेल करते हुए नजर आ रहे हैं। यह आपको सुनने में काफी अजीब जरूर लग रहा होगा, लेकिन यह बात बिल्कुल सच है।

जी हां, ब्रिटेन की रहने वाली फियोना और उनके पति माइकल डिस्कॉम दुनिया की सैर कर रहे हैं और वो भी बिना कपड़ों के। ऐसे में वे उन जगहों का चयन करते हैं, जहां वे आराम से बिना कपड़ों के रह सकें। बता दें, अब तक ये दोनों दुनिया घूमने पर 19000 डॉलर खर्च कर चुके हैं, जो करीब 15 लाख रुपयों के बराबर है। कपल का मानना है कि जब वे अपने घर या होटल में रहते हैं तो वे बिना कपड़ों के ही रहते हैं। रात के समय तो वे कपड़े पहनते ही नहीं। इन दोनों की उम्र करीब 50 साल है, जो लोगों के कमेंट को नजरअंदाज कर अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीते हैं।

Husband And Wife Travel Without Clothes

फियोना और उनके पति माइकल डिस्कॉम

बिना कपड़ों के आजादी महसूस करता है ये कपल

दरअसल, 20 साल पहले ये कपल अपने हनीमून पर गया था, जहां वे पहली बार न्यूड हुए थे। तभी से ही दोनों को न्यूड होकर ट्रैवेल करने का शौक चढ़ गया। हुआ कुछ यूं था कि ये पति-पत्नी अपने हनीमून पर ग्रीस गए थे। जहां खाड़ी में इन्हें कोई नहीं दिखा, लेकिन वहां एक कपल था, जो नग्न अवस्था में था, जिसे देखने के बाद पहले तो वे चौंके लेकिन फिर बाद में वे खुद बिना कपड़ों के ही बीच पर घूमना चुना, जिसके बाद उन्हें काफी आजादी महसूस हुई। तब से ही फियोना और माइकल ऐसे ही घूमना पसंद करते हैं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article