अजब: 90 साल की उम्र में मां बन जाती हैं इस समुदाय की महिलाएं, खूबसूरती ऐसी कि 60 की उम्र में लगती हैं जवान

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 10, 2023, 02:11 PM IST

Pakistan Hunza Community: पर्यावरण में आ रहे बदलाव की वजह से जहां एक तरह इंसान की जिंदगी छोटी होती जा रही है। वहीं पाकिस्तान में रहने वाले हुंजा समुदाय के लोग आज भी 150 साल तक जीते हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस समुदाय की महिलाएं 90 की उम्र में भी मां बन जाती हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान में रहते हैं हुंजा समुदाय के लोग
  • 90 की उम्र में मां बन सकती हैं महिलाएं
  • 60 की उम्र में जवान लगती हैं महिलाएं

Pakistan Hunza Community: पाकिस्तान के मशहूर पर्यटन स्थलों में हुंजा घाटी का नाम शामिल है। यहां दुनियाभर से लोग पहाड़ों की खूबसूरती देखने के लिए आते हैं। इसी घाटी में 'हुंजा समुदाय' के लोग रहते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि हुंजा समुदाय के लोग 150 साल तक जीवत रहते हैं। सिर्फ यही नहीं, इस समुदाय की महिलाएं 90 की उम्र में भी मां बन सकती हैं और इस समुदाय की महिलाओं की खूबसूरती ऐसी कि ये 80 की उम्र तक जवान नजर आती हैं।

hunza community

पाकिस्तान की हुंजा महिलाएं (ट्विटर)

पाकिस्तान का हुंजा समुदाय

नोमैडिक वेबसाइड के अनुसार, 60 से 90 साल की उम्र में भी इस समुदाय की महिलाएं बिना किसी परेशानी के गर्भवती हो जाती हैं। जहां एक तरफ पर्यावरण में आ रहे बदलाव की वजह से इंसान की जिंदगी छोटी होती जा रही है। वहीं इस समुदाय के लोग आज भी 150 साल तक जीते हैं। इस समुदाय के ऊपर कई सारी किताबें लिखी गई हैं। इन किताबों में 'द हेल्दी हुंजाज' और 'द लॉस्ट किंगडम ऑफ द हिमालयाज' जैसी मुख्य किताबें शामिल हैं। इन किताबों में इस समुदाय की जीवनशैली को मुख्य तौर पर दर्शाया गया है।

End of Feed