वायरल न्यूज़

Viral Video: ये क्या भाई...दूल्हा समेत लोगों ने घोड़े को भी हवा में उठाया, फिर मचा ऐसा धमाल देखते रह जाएंगे

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 10, 2023, 01:48 PM IST

Groom Viral Video: एक दूल्हा घोड़ी पर बैठा हुआ था तभी कुछ लोग दूल्हे और घोड़ी को अचानक हवा में उठा लिए। इसके बाद जो हुआ उसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। आलम ये है कि यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Image

दूल्हे के साथ अनोखा मजाक (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • लोगों ने दूल्हे के साथ किया अनोखा खेल
  • नजारा देखकर लोग लगा रहे हैं ठहाके
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

Groom Viral Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Video) के भी वीडियो छाए रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Viral Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Trending Video) को देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। हालांकि, दूल्हा-दुल्हन (Dulha Dulhan Video) और शादियों के वीडियो को लोग काफी पसंद करते हैं और उनपर जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में दूल्हे का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप जमकर ठहाके लगाएंगे। इतना ही नहीं नजारा देखकर कहेंगे, 'दूल्हे के साथ तो खेल हो गया भाई'।

शादियों में दूल्हा-दुल्हन के साथ दोस्त-यार तो मौज-मस्ती करते ही हैं। कई बार तो इस तरह लोग मजाक कर बैठते हैं, जिन्हें देखकर काफी हैरानी भी होती है। सोशल मीडिया पर इस तरह के आपको सैकड़ों-हजारों वीडियो देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, इस वीडियो में दूल्हे के साथ ऐसा मजाक किया गया, जिसे देखकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं दूल्हा घोड़ी पर बैठा है। अचानक कुछ लोग आते हैं और दूल्हे को घोड़ी समेत हवा में उठा लेते हैं। इसके बाद लोग दूल्हे और घोड़े को इस तरह हवा में घुमाने लगते हैं, जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट गई। आलम ये है कि इस मजेदार नजारे को कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया।

दूल्हे का साथ अनोखा खेल

वीडियो देखकर यकीनन आपकी भी हंसी जरूर छूट रही होगी। अब यह मजेदार नजारा सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'ravirajsinh_rajput_0007' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि दूल्हे के साथ ऐसा मजाक कौन करता है भाई? कुछ का कहना है कि डर के कारण तो दूल्हे की हालत खराब हो गई।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article