वायरल न्यूज़

Viral: सब्जी वाले बताया तराजू तौल वाला झोल, कम तौलकर सामान देने का तरीका देख माथा हिल जाएगा, देखें Video

सोशल मीडिया पर एक सब्जी वाले चचा की वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वह बता रहे हैं कि कैसे दुकानदार ग्राहकों को चूना लगाते हैं और उन्हें सामान कम तौलकर देते हैं।

Image

ग्राहकों के सामने ही दुकानदार कर लेते हैं ठगी (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • चचा ने समझाया तौल वाला झोल
  • दुकानदार कैसे करते हैं सामने से चोरी
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

How Shopkeepers Cheat Customer: भारत में आज भी लोग सब्जी या फल बाहर ठेले वाले से ही लेना पसंद करते हैं। इसका मुख्य कारण ये भी होता है कि इनका सामान मॉल से सस्ता होता है और कई बार ठेला आकर हमारे कॉलोनियों में आ जाते हैं। ऐसे में हमें कहीं जाना भी नहीं पड़ता और कम रेट में सामान भी मिल जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आपको कई बार सामान कम तौलकर दे देते हैं और आप समझ भी नहीं पाते। आइए जानते हैं कैसे?

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक सब्जी वाले चचा नजर आ रहे हैं। इनके पास पुराना बाट वाला कांटा है, जिस पर ये सामान तौलकर बेचते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान इन अंकल ने बहुत ही अच्छी बात बताई है, जिसे हर ग्राहक को देखना चाहिए, जिससे वो ठगी का शिकार ना हो। इस वीडियो में उन्होंने तराजू की चेन से खेल कर कम सामान को भी कांटे में बराबर दिखा रहे हैं और फिर चेन सीधी कर उसे सही तौलकर दिखा रहे हैं। इस वीडियो को देख आप भी सीखें और ठगी का शिकार होने से बचें।

ग्राहकों के सामने ही दुकानदार कर लेते हैं ठगी

एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी प्रतिक्रियाएं आ चुकी हैं। ऐसे में एक यूजर का कहना है कि ये लोग बिना पढ़े ही फिजिक्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये नेक्स्ट लेवल का स्कैम है। बता दें, इस वीडियो को '@DesiMemesTweets' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक ढाई लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं और इसे 800 से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article