Video: जानवरों के सींग से किस प्रकार बनती है बाल झाड़ने वाली कंघी, सामने आया हैरान करने वाला वीडियो

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 27, 2024, 01:50 PM IST

Hair Comb making Video: जानवरों के बड़े-बड़े और भद्दे सींगों से कारीगर कुछ ही समय में बहुत ही शानदार कंघियां तैयार करता नजर आ रहा है। वीडियो देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।

Hair Comb making Video: हर कोई बाल झाड़ने के लिए कंघी का इस्तेमाल करता है, लेकिन शायद ही किसी को पता होगा कि कंघी कैसे बनती है। ज्यादातर लोगों को लगता होगा कि कंघी प्लास्टिक से बनाई जाती है। कई कंघियां प्लास्टिक से भी बनाई जाती हैं। हालांकि, ट्रेडिशनल तरीके से कंघी जानवरों के सींग से बनाई जाती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह एक कारीगर जानवरों के सींग से कंघी बना रहा है।

comb

कंघी बनाने का वीडियो

वीडियो देखकर आपकी खुली रह जाएंगी आंखें

कंघी मेकिंग का यह वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। वीडियो देखकर आपकी भी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। आप देख पाएंगे कि कैसे जानवरों के बड़े-बड़े और भद्दे सींगों से कारीगर कुछ ही समय में बहुत ही शानदार कंघियां तैयार कर ले रहा है। हालांकि, इस काम में मेहनत भी बहुत लगता है। लेकिन जो सबसे जरूरी चीज है, वह है हुनर। एक हुनरबाज कारीगर बहुत ही शानदार तरीके से बाल झाड़ने की कंघियां बनाता नजर आ रहा है। देखें वीडियो-

End of Feed