वायरल न्यूज़

Video: जानवरों के सींग से किस प्रकार बनती है बाल झाड़ने वाली कंघी, सामने आया हैरान करने वाला वीडियो

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 27, 2024, 01:50 PM IST

Hair Comb making Video: जानवरों के बड़े-बड़े और भद्दे सींगों से कारीगर कुछ ही समय में बहुत ही शानदार कंघियां तैयार करता नजर आ रहा है। वीडियो देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।

Image

कंघी बनाने का वीडियो

Hair Comb making Video: हर कोई बाल झाड़ने के लिए कंघी का इस्तेमाल करता है, लेकिन शायद ही किसी को पता होगा कि कंघी कैसे बनती है। ज्यादातर लोगों को लगता होगा कि कंघी प्लास्टिक से बनाई जाती है। कई कंघियां प्लास्टिक से भी बनाई जाती हैं। हालांकि, ट्रेडिशनल तरीके से कंघी जानवरों के सींग से बनाई जाती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह एक कारीगर जानवरों के सींग से कंघी बना रहा है।

वीडियो देखकर आपकी खुली रह जाएंगी आंखें

कंघी मेकिंग का यह वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। वीडियो देखकर आपकी भी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। आप देख पाएंगे कि कैसे जानवरों के बड़े-बड़े और भद्दे सींगों से कारीगर कुछ ही समय में बहुत ही शानदार कंघियां तैयार कर ले रहा है। हालांकि, इस काम में मेहनत भी बहुत लगता है। लेकिन जो सबसे जरूरी चीज है, वह है हुनर। एक हुनरबाज कारीगर बहुत ही शानदार तरीके से बाल झाड़ने की कंघियां बनाता नजर आ रहा है। देखें वीडियो-

इन कंघियों को देखकर कोई भी यह नहीं कह सकता है कि यह जानवरों के सींग से बनाई गई हैं। वीडियो देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। सबसे पहले कारीगर एक बोरी से जानवरों की कई सारे सींगें निकालता है। इसके बाद वह क्वालिटी और आकार के हिसाब से उन्हें अलग-अलग करता है। फिर मशीन से काटकर सींगों को घिसता है। इसके बाद कंघी का आकार देता है। वह आग में सीगों को तपाकर मशीन से दबाता है। जिससे चपटे होने के बाद सींग को कंघे के दांतों को आकार दिया जाता है। वीडियो को @Rainmaker1973 नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article