Viral Video: फैक्ट्री में कुछ ऐसे तैयार की जाती हैं फूलझड़ियां, प्रोसेस देख आंखें खुली रह जाएंगी

इंस्टाग्राम पर फूलझड़ी बनाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसे बनाने का पूरा प्रोसेस आप देख सकते हैं। ऐसे में ये वीडियो काफी शेयर किया जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • फूलझड़ी बनाने का वीडियो हुआ वायरल
  • फैक्ट्री से सामने आया पूरा प्रोसेस
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Sparklers Making Process Video: दीवाली के दिन काफी करीब आ गए हैं और लोगों में भी इस पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा जाता है। रामायण की मानें तो भगवान श्रीराम इसी दिन अयोध्या लौटे थे, उनके घर लौटने की खुशी में ये पर्व मनाया जाता है। ऐसे में ये नजारा देखने लायक होता है, जिसकी भव्यता देखने विदेशों से लोग आते हैं। इस दिन काफी लोग पटाखे बजाते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में फुलझड़ी बनाने का प्रोसेस दिखाया गया है, जो आमतौर पर बच्चे जलाते हैं और खूब मस्ती करते हैं। ऐसे में आज आप इस वीडियो के माध्यम से देख पाएंगे कि फुलझड़ी कैसे बनाई जाती है और कैसे उसकी पैकिंग की जाती है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि इससे दीवाली का पर्व और भी जगमगा जाता है।

End of Feed