VIDEO: जमीन पर बैठकर आराम करता दिखा घोड़ा, कैमरे में कैद हुआ हैरान करने वाला नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 14, 2024, 08:30 AM IST

Viral Video Today: अक्सर कहा जाता है कि घोड़े कभी भी जमीन पर बैठकर आराम नहीं करते हैं। ये अपनी नींद भी खड़े होकर ही पूरी करते हैं। मगर अभी जो वीडियो सामने आया है उसने लोगों को हैरान कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जमीन पर आराम करता दिखा घोड़ा
  • कैमरे में कैद हुआ नजारा
  • हैरान कर देगा ये वीडियो

Viral Video Today: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है जो हमें हैरान कर देता है। मगर कई बार नजारा देखकर आंखों पर यकीन करना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो एक ऐसे घोड़े से जुड़ा है जो जमीन पर बैठकर आराम करते हुए कैमरे में कैद हुआ है। जमीन पर बैठे हुए इस घोड़े का वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है।

हैरान कर देगा नजारा

जमीन पर बैठे घोड़े को देखना दरअसल नेटिजन्स को खासा चौंका रहा है। माना जाता है कि घोड़े कभी भी जमीन पर बैठकर आराम नहीं करते हैं। ये जमीन पर बैठकर सोते भी नहीं है। कहते है घोड़े खूब थकने के बाद भी खड़े होकर ही अपनी नींद पूरी करते हैं। मगर अभी जो वीडियो सामने आया है वो किसी को भी चौंकाने के लिए काफी है। वायरल वीडियो में देखेंगे कि तबेले में बहुत सारे घोड़े हैं।

End of Feed