इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम चौंक जाते हैं। कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो दूल्हा-दुल्हन और उनके खास दोस्तों से जुड़ा है, जो विवाह में दोनों को गिफ्ट देने पहुंचे हैं। मगर दोस्तों ने गिफ्ट के नाम पर जो कुछ दिया उसे देखकर मानो दुल्हन ही सदमे में पहुंच गई हो। फ्रेम में फिर इसके बाद जो कुछ नजर आया शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा।
दूल्हे के दोस्तों ने दिया गिफ्ट
अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल वीडियो की शुरुआत में देखा गया दूल्हा-दुल्हन बैंक्वेट हॉल में है। दोनों स्टेज के करीब खड़े हैं और तमाम मेहमान दोनों को विवाह की शुभकामनाएं देने पहुंच रहे हैं। कुछ खास मेहमान दोनों को गिफ्ट देने भी पहुंचते हैं। मजेदार है कि इन सबके बीच दूल्हे के दोस्त भी उसे गिफ्ट देने पहुंचे। फ्रेम में अब जो कुछ नजर आता है किसी को भी बुरी तरह हंसाने के लिए काफी होगा।
यहां क्लिक कर देखिए वीडियोवीडियो के आखिर में देखेंगे कि दूल्हे के दोस्त उसे गिफ्ट में कार के टायर देने पहुंच गए। इसमें देखेंगे कि चारों दोस्तों के हाथ में कार का टायर है और सभी नवविवाहित जोड़े के करीब पहुंचते हैं। इधर दोस्तों के हाथ में बड़े-बड़े टायर देखकर दुल्हन की हालत पतली हो गई। मानो उसे सदमा पहुंच गया हो। दुल्हन को कुछ समझ नहीं आता है कि आखिर दोस्त गिफ्ट क्या देने पहुंच गए। बरहाल फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो बहुत मजेदार भी लगता है। वीडियो इंस्टाग्राम पर whipszn नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।
