Viral Video Today: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है जो हमें हैरान कर देता है। मगर कई बार नजारा देखकर आंखों पर यकीन करना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो एक ऐसे घोड़े से जुड़ा है जो जमीन पर बैठकर आराम करते हुए कैमरे में कैद हुआ है। जमीन पर बैठे हुए इस घोड़े का वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है।
हैरान कर देगा नजारा
जमीन पर बैठे घोड़े को देखना दरअसल नेटिजन्स को खासा चौंका रहा है। माना जाता है कि घोड़े कभी भी जमीन पर बैठकर आराम नहीं करते हैं। ये जमीन पर बैठकर सोते भी नहीं है। कहते है घोड़े खूब थकने के बाद भी खड़े होकर ही अपनी नींद पूरी करते हैं। मगर अभी जो वीडियो सामने आया है वो किसी को भी चौंकाने के लिए काफी है। वायरल वीडियो में देखेंगे कि तबेले में बहुत सारे घोड़े हैं।
इंस्टाग्राम पर देखिए वायरल वीडियो
इसमें रस्सी से बंधे हुए घोड़े खड़े हैं। मगर इनमें जमीन पर बैठकर आराम करने वाले घोड़े ने सभी को चौंका दिया है। वीडियो में देखेंगे कि घोड़ा आराम से जमीन पर बैठा है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसने सभी को चौंकाकर रख दिया। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर journalist._surendra नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
