इस महिला के मेकअप ट्रांसफॉर्म को देख डर के मारे कांप जाएंगे, बनाती है ऐसे-ऐसे लुक जैसे Horror Film की हीरोइन हो

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक महिला ऐसा खतरनाक मेकअप ट्रांसफॉर्म करती नजर आ रही है, जिसे देख आपकी रूह कांप जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला ने किया खतरनाक ट्रांसफॉर्म
  • मेकअप देख हर कोई रह गया दंग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Horror Makeup Transformation Video: बचपन में हम सभी काफी डरावनी फिल्में देखा करते थे और कुछ लोगों में डरावनी फिल्में देखने का कीड़ा आज भी है। इन फिल्मों में कई ऐसे पात्र हुआ करते थे, जिसे देखते ही पसीने छूट जाते थे। इसका मुख्य कारण था इनका मेकअप। अपनी खतरनाक और डरावने मेकअप के चलते ही ये भूत का किरदार बखूबी निभाते हैं और सबको डराते भी थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को देखने के बाद आपको ऐसी ही भूतिया फिल्मों की याद आने वाली है। दरअसल, वीडियो में एक महिला नजर आ रही है, जो हॉरर फिल्मों की हीरोइन की तरह मेकअप ट्रांसफॉर्मेशन करती दिख रही है। इस दौरान उसके ट्रांसफॉर्मेशन को देख आपका दिमाग हिल जाएगा। लोगों का कहना है कि इस महिला के टैलेंट को देख हर कोई इसका दीवाना बन जाएगा।

End of Feed