वायरल न्यूज़

Holi Dance Video: होली से पहले ही तीन लड़कियों पर चढ़ा फगुआ का खुमार, पवन सिंह के गाने पर काट दिया गदर

Holi Dance Video: आप देख पाएंगे कि तीन लड़कियांं ब्लू जींस और व्हाइट कुर्ती पहने डांस कर रही हैं। ये तीनों लड़कियों भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान तीनों लड़कियों के गाल पर होली का रंग लगा दिख रहा है। आप देख पाएंगे कि तीनों लड़कियां पवन सिंह के गाने 'कमरिया हिला रही है' पर जमकर डांस कर रही हैं।

Image

होली के गाने पर डांस (इंस्टाग्राम)

Holi Dance Video: भारत में इस बार होली 4 मार्च को है। होली का त्योहार आने में भले ही अभी तकरीबन एक सप्ताह का समय बाकी हो, लेकिन सोशल मीडिया पर होली के गानों पर डांस वीडियो की भरमार आ चुकी है। जिसे देखो वही इन दिनों होली के गानों पर डांस करते हुए वीडियो बना रहा है और सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है। इसी क्रम में तीन लड़कियों का एक वीडियो इंटरनेट पर छा चुका है। ये तीनों लड़कियों पर होली से तकरीबन एक सप्ताह पहले ही फगुआ की खुमारी चढ़ चुकी है।

होली पर डांस का वीडियो वायरल

वीडियो में आप देख पाएंगे कि तीन लड़कियांं ब्लू जींस और व्हाइट कुर्ती पहने डांस कर रही हैं। ये तीनों लड़कियों भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान तीनों लड़कियों के गाल पर होली का रंग लगा दिख रहा है। आप देख पाएंगे कि तीनों लड़कियां पवन सिंह के गाने 'कमरिया हिला रही है' पर जमकर डांस कर रही हैं। इस दौरान वह जिस तरह अपनी कमर मटका रही हैं और डांस के मूव्स दिखा रही हैं, वह यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। देखें वीडियो-

आपने पहले भी देखा होगा कि होली का त्यौहार जैसे-जैसे नजदीक आता है। सोशल मीडिया पर रंगों और फाल्गुन के गानों की रील की बौछार होने लगती है। होली से पहले ही लोग फाल्गुन के गानों पर डांस वीडियो पोस्ट करने लगते हैं। इसी ट्रेंड में रंगी से तीनों सहेलियों नजर आ रही हैं। इन तीन सहेलियों का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इन सहेलियों ने सफेद कुर्ती और नीली जींस में डांस का यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट gayatrisalal_ पर पोस्ट किया है। इन सहेलियों ने किसी अपार्टमेंट के बेसमेंट में रंग उड़ाते हुए वीडियो शेयर किया है। वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article