वायरल न्यूज़

VIDEO: भैंसों के झुंड ने घेर लिया जंगल का राजा, फिर दिखा होश उड़ाने वाला नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 18, 2024, 01:22 PM IST

Wild Animal Fight Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि शिकार पर निकले शेर को ही जंगली भैंसों के झुंड ने घेर लिया। शेर इतनी बुरी तरह फंस गया कि उसे खुद पेड़ पर चढ़ना पड़ गया। मगर यहां भी उसकी मुसीबत कम नहीं हुई।

Image

शिकार पर निकले शेर को ही जंगली भैंसों ने घेर लिया। (Photo/YouTube)

Wild Animal Fight Video: जंगल की दुनिया में शेर एक ऐसा जानवर है जिससे दूसरा कोई जानवर टकराने की हिम्मत नहीं करता है। जंगल का राजा इतना खतरनाक शिकारी है कि अकेले ही बड़े से बड़े जानवर का शिकार कर लेता है। शेर झुंड से ही शिकार को अकेले खींचकर लाने की हिम्मत रखता है। मगर बताया जाए कि वही जंगल का राजा अपने शिकार के जाल में फंस जाए और बच निकलने की कोई गुंजाइश ना हो। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला नजारा हर तरफ छाया हुआ है।

शिकार के बीच फंस गया शेर

इसमें देखेंगे कि युवावस्था में पहुंचा शेर अकेले शिकार पर निकला है। वो शिकार पर निकला ही था कि तभी भैंसों के झुंड से उसका सामना हो गया। मानो शेर को देखकर सारे जंगली भैंसे भाग खड़े होंगे। देखकर होश उड़ जाएंगे कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। उल्टा भैंसों का झुंड शेर को सबसे सिखाने के लिए आगे बढ़ गया। झुंड ने शेर को चारों तरफ से घेर लिया। फ्रेम में फिर जो कुछ हुआ सबकुछ कैमरे में कैद हैं। इसमें देखेंगे शिकार को हावी होता देख शेर तुरंत पेड़ के ऊपर चढ़ गया। मगर बेचारे की मुसीबत इतने में भी खत्म नहीं हुई।

यूट्यूब पर देखिए वीडियो

भैंसों का झुंड पेड़ के आसपास ही मंडराने लगा। देखकर लगता है कि पूरा झुंड शेर को सबक सिखाने के लिए खड़ा है। फ्रेम में आगे देखेंगे कि पूरे जंगल को डराकर रखने वाला शेर अब खुद डरकर पेड़ पर खड़ा है। इधर शेर की मुसीबत तब और बढ़ गई कि जब पेड़ ही टूट गया। हालांकि गनीमत रही कि जंगली भैंसे उसका काल बनते शेर की गोली की रफ्तार से भाग निकला। मालूम हो कि ये वीडियो यूट्यूब पर Latest Sightings नाम के चैनल से शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article