Ajab Gajab News: धरती पर बहुत सारे अनोखे जीव मौजूद हैं। आज हम आपको धरती पर मौजूद एक ऐसे मगरमच्छ के बारे में बताने जा रहे हैं, जो वर्तमान में 10 हजार से अधिक बच्चों का बाप है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पहले यही मगरमच्छ इंसानों को जिंदा खा जाता था। जहां आमतौर पर मगरमच्छ 70 से 75 साल जीते हैं, वहीं इसकी उम्र भी होश उड़ाने वाली है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस मगरमच्छ की उम्र तकरीबन 124 साल हो चुकी है।
10 हजार बच्चों का बाप मगरमच्छ (एक्स)
ये भी पढ़ें- Video: एक तरफ शेरनी अकेले दूसरी तरफ तीन-तीन बॉडी बिल्डर, रस्साकशी में देखें किसकी हुई जीत
10 हजार बच्चों का बाप बन चुका मगरमच्छ
हम जिस मगरमच्छ की बात कर रहे हैं, उसका नाम हेनरी है। पहले यह एक आदमखोर मगरमच्छ था, जिसे काफी ज्यादा खतरनाक माना जाता था।हालांकि, अब यह 10 हजार बच्चों का बाप बन चुका है। नील प्रजाति के इस मगरमच्छ का नाम हेनरी है। यह साउथ अफ्रीका के क्रॉक्रवर्ल्ड कंजर्वेशन सेंटर में इन दिनों रहता है। वर्तमान में यह दुनिया का सबसे बूढ़ा मगरमच्छ गिना जाता है। इस मगरमच्छ की कहानी आपको हैरान कर देगी। 16 दिसंबर 2024 को हेनरी ने अपना 124वां जन्मदिन मनाया है।
6 मादा मगरमच्छ के साथ रहता है हेनरी
हेनरी का जन्म सन 1900 के आस-पास बोत्सवाना के ओकावांगो डेल्टा में हुआ। हेनरी की शुरुआती जिंदगी ओकावांगो डेल्टा में बीती। यहां स्थानीय कबीलों में उसकी दहशत बनी थी। वह आदमखोर हो चुका था और उसने कई लोगों को अपना निवाला बनाया था। आखिरकार साल 1903 में सर हेनरी न्यूमैन नाम के शिकारी ने उसे पकड़ा। इसके बाद इस आदमखोर मगरमच्छ का शिकारी हेनरी के ही नाम पर रख दिया गया। हेनरी 1985 से क्रॉक्रवर्ल्ड में ही रहता है। 700 किलो वजनी और 16.4 फीट लंबा हेनरी 6 मादाओं के साथ रहता है। वह अब तक 10,000 से ज्यादा बच्चों का पिता बन चुका है।
