Accident Video: सोशल मीडिया आपने एक्सीडेंट के तरह-तरह के वीडियो देखे होंगे। इसमें से कुछ वीडियो काफी दिल दहला देने वाले होते हैं।जिन्हें देखकर लोगों की रूह कांप उठती है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसने यूजर्स का दिल झकझोर कर रख दिया है। यह वीडियो इतना दर्दनाक है, जिसे देखने के बाद आपकी रातों की नींद उड़ जाएगी। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई यह सोचने पर मजबूर होगा कि एक सेकंड में कैसे सब कुछ पूरी तरह बदल जाता है।
कार का एक्सीडेंट (एक्स)
वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप
वायरल हो रहे वीडियो में आपको एक सड़क दिखाई देगी। सीसीटीवी कैमरा में आप देखेंगे कि एक कार तेज रफ्तार से कैमरे के सामने से गुजरती है। इसके बाद सामने से एक बड़ी सी ट्रक आती दिखाई देगी। तभी कैमरे में उल्टे साइड से एक कार निकलती दिख रही है। आप देख पाएंगे कि कार को सामने देखकर ट्रक वाले का बैलेंस बिगड़ जाता है। इसके बाद ट्रक ड्राइवर इतनी जोर से ब्रेक मारता है कि उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो जाती है। जैसे ही ट्रक अनियंत्रित होती है, उसका पिछला हिस्सा पलट जाता है। आप देख पाएंगे कि इसके बाद ट्रक घिसटती हुई आकर कार के ऊपर चढ़ जाती है। देखें वीडियो-
वीडियो में देख पाएंगे कि अचानक ट्रक का आगे वाला हिस्सा बैलेंस खोकर मुड़ता है और उसका पिछला हिस्सा सड़क पर फैल जाता है। इससे सामने से आ रही कार पर ट्रक का पिछला हिस्सा चढ़ जाता है। आप देख पाएंगे कि यह नजारा इतना खतरनाक है कि कार के परखच्चे उड़ जाते हैं। वहीं ट्रक भी अपना संतुलन खोकर बीच से टूट जाता है और सड़क पर पूरी तरह बिखर जाता है। इस भयावह नजारे को देखकर किसी की रूह कांप सकती है।इस हैरान करने वाले वीडियो को @wayne_m159 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स के रातों की नींद उड़ गई है। वीडियो को अब तक 40 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
