Heart Touching Video of Crow and Rat: यूं तो हर रोज सोशल मीडिया पर हजारों रील्स वायरल (Viral Video) होते हैं। लेकिन कभी कुछ ऐसा दिख जाता है, जिसे देखने पर आंखें वही थम जाती है और दिल खुशी से झूम उठता है। वाकई में ये वीडियो समाज के लिए एक मिसाल है। मानवता दिखाती हुई इस वीडियो को देखने के बाद आपकी नजरें नहीं हटेगी और इसे आप बार-बार देखेंगे।
कौवे ने चूहे के लिए दिखाई मानवता (Photo Credit - Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में कौवे और चूहे की अनोखी कहानी दिखाई गई है। एक ऐसी अनोखी कहानी, जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे या फिर एक पक्षी ऐसा भी कर सकता है। दरअसल, कौवे के पास खाने का टुकड़ा होता है, तभी वहां एक चूहा आ जाता है, जो काफी भूखा रहता है। इसके बाद कौवे ने मानवता दिखाते हुए खाने के टुकड़े में से एक छोटा टुकड़ा चूहे के लिए ले जाकर उसके पास रख देता है और फिर चूहा उस टुकड़े को लेकर चला जाता है। वीडियो (Trending Video) वाकई में बहुत ही प्यारा है।
कौवे और चूहे की बेमिशाल दोस्ती का वायरल वीडियो
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसमें से एक यूजर ने लिखा कि अब तो दया और करुणा का भाव जानवरों से सीखना पड़ेगा। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि परिंदों को भी इंसानियत मालूम है। लाखों लाइक्स और करोड़ों व्यूज के साथ इस वीडियो को काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को ... नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
