वायरल न्यूज़

पैसे का नशा!, गुरुग्राम में चलती कार से शख्स ने उड़ाए नोट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 15, 2023, 06:49 AM IST

सोशल मीडिया (Social Media)पर आए दिन कई हैरतअंगेज वीडियोज सामने आते रहते हैं जिसे देख बहुत हैरानी होती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे और सोचेंगे कि इतना पैसा किसी के पास कैसे हो सकता है। दरअसल दिल्ली से सटे हरियाणा (Haryana) के गुरुग्राम (Gurugram)का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media)पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक शख्स को नोटों को फेंकते देखा जा रहा है।

Image

गुरुग्राम में चलती कार से शख्स ने उड़ाए नोट (Source:ANI)

Haryana Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media)पर आए दिन कई हैरतअंगेज वीडियोज सामने आते रहते हैं जिसे देख बहुत हैरानी होती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे और सोचेंगे कि इतना पैसा किसी के पास कैसे हो सकता है। दरअसल दिल्ली से सटे हरियाणा (Haryana) के गुरुग्राम (Gurugram)का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media)पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक शख्स को नोटों को फेंकते देखा जा रहा है।

वायरल वीडियो (Viral video) में देखा जा सकता है कि गुरुग्राम(Gurugram) की किसी सड़क पर एक कार तेजी से दौड़ रही है। कार में काफी तेज म्यूज भी बज रहा मालूम हो रहा है। कार के पीछे की डिग्गी पर एक व्यक्ति बैठा हुआ नजर आ रहा है और वह नोट निकाल निकालकर फेंकते हुए दिख रहा है। चलती कार से रूपए फेंकने वाला युवक अपने चेहरे को रूमाल से कवर किए हुए है। सफ़ेद रंग की कार का नंबर दिल्ली का मालूम हो रहा है।

वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। पुलिस मामले में जानना चाहते हैं कि कार सवार युवकों ने रूपए क्यों सरेराह फेंके. यह पैसा क्या अवैध है? नोटों की बारिश क्यों की?

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article