Garba Video: आपने गरबा के बारे में जरूर सुना होगा। नवरात्रि शुरू होते ही गरबा नेतृत्व सुर्खियों में छा जाता है। इससे जुड़े सैकड़ों वीडियोज सोशल मीडिया में अपलोड किए जाते हैं, जिनमें कुछ आते ही छा जाते हैं। मगर आपको बताया जाए कि अभी एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें गरबा खेलने का स्टाइल भी बिल्कुल बदल हुआ नजर आता है। इसमें महिलाएं डांडिया की जगह किसी और चीज से गरबा खेलते हुए नजर आती हैं। वायरल वीडियो दरअसल गुजरात के राजकोट का है। इसमें महिलाएं डांडिया की जगह तलवार से गरबा खेलती हुई नजर आई हैं। हैरानी होगी महिलाएं गरबा भी बुलेट बाइक पर खेलती हुई नजर आती हैं।
नए जमाने में नए स्टाइल में गरबा नृत्य करती नजर आईं महिलाएं। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)
डांडिया की जगह तलवार से खेला गरबा
गरबा खेलने का ये वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड होते ही छा गया। वायरल वीडियो करीब साढ़े चार मिनट का है। इसमें देखेंगे कि गुजरात के राजकोट में गरबा नृत्य का आयोजन किया गया है। महिलाएं एक बड़े से मैदान में गरबा नृत्य कर रही हैं। मगर एकाएक नजर ठहर जाती है जब एक महिला बुलेट पर सवार होकर मैदान में पहुंचती है। महिला के हाथ में डांडिया की जगह तलवार है और वो इसे हवा में लहराते हुए पूरे मैदान का चक्कर मारती है। फ्रेम में ये दृश्य देखकर किसी को भी हैरानी हो सकती है। आमतौर पर महिलाओं को सिर्फ डांडिया से गरबा खेलते हुए देखा गया है।दूसरे स्टाइल ने दंग कर दिया
फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया वो किसी को भी दंग करने के लिए काफी होगा। दरअसल बुलेट पर गरबा नृत्य दिखाने के बाद मैदान में महिलाओं की दूसरी टोली पहुंचती है। इस टोली में महिला बुलेट की जगह विंटेज कार में आती हैं। इस बार भी महिला के हाथ में डांडिया की जगह तलवार है, जो पूरे जोश के साथ इसे हवा में लहराती है। वीडियो में आगे देखेंगे कि महिलाएं अब पूरी टोली में बुलेट-स्कूटी पर हाथ में तलवार लिए मैदान में पहुंचती हैं और गरबा नृत्य करती हैं।यहां देखिए वीडियो
नए जमाने में नए स्टाइल में गरबा करते हुए महिलाओं का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी एक्स पर साझा किया गया है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि अविश्वसनीय। एक कमेंट में लिखा गया कि बहुत अच्छा। कई यूजर्स ने इसपर नकारात्मक प्रतिक्रिया भी दी।
