गुजरात का ये शख्‍स है असली गोल्‍डमैन ! 8 उंगलियों में सोने की अगूंठी पहनता है, तस्‍वीरें हो रहीं वायरल

Viral Photo: दावा किया जा रहा है कि, मनुभाई ने ये अंगूठियां चार दशक से भी पहले बनवाई थीं। उस समय जब सोने की कीमत सिर्फ 2,500 रुपये प्रति तोला थी। उन्होंने पहली बार 5 ग्राम सोने का टुकड़ा अखरीदा था और उसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे और अंगूठियां और कंगन खरीदे।

Viral Photo: गुजरात के अमरेली जिले के सावरकुंडला कस्बे के निवासी मनभाई बोरिचा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। 10वीं तक पढ़े मनभाई को बचपन से ही सोने के आभूषणों का शौक रहा है। उनका ये शौक उनके पिता से प्रेरित था, जो खेती के साथ-साथ सोना पहनते थे और लोहार का लाइसेंस भी रखते थे। मनभाई बोरिचा 45 सालों से लगातार अपनी आठ अंगुलियों में सोने की अंगूठियां पहनते आ रहे हैं। वे अपनी दाहिनी कलाई पर सोने का एक मोटा कंगन भी पहनते हैं। उनके संग्रह में शेर, मोर, 'ओम' चिन्ह के साथ-साथ सूर्य की आकृति और हीरे जड़ित अंगूठियां भी शामिल हैं।आज भी मनभाई रोजाना करीब 300 ग्राम सोना पहनते हैं।

अंगूठियां पहने मनुभाई।

दावा किया जा रहा है कि, उन्होंने ये अंगूठियां चार दशक से भी पहले बनवाई थीं। उस समय जब सोने की कीमत सिर्फ 2,500 रुपये प्रति तोला थी। उन्होंने पहली बार 5 ग्राम सोने का टुकड़ा अखरीदा था और उसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे और अंगूठियां और कंगन खरीदे। 1980 और 1990 के बीच उन्होंने सोने के आभूषणों पर करीब 1 लाख रुपये खर्च किए। बता दें कि, सेवानिवृत्ति का जीवन जी रहे मनभाई ज़मीन और संपत्ति खरीदने-बेचने के व्यवसाय से जुड़े हैं। उनका कहना है कि सौराष्ट्र क्षेत्र में सोना पहनने का चलन लंबे समय से चला आ रहा है। यहां पर कई लोग 100 से 500 ग्राम तक सोना पहनते हैं। उनके लिए यह सिर्फ एक निजी शौक नहीं बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा भी है।

End of Feed