वायरल न्यूज़

Viral: लड़के के इस डांस को देख हिल जाएगा आपका फेफड़ा, लोगों को काफी पसंद आ रहा करंट वाला यह 'डांस'

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 12, 2023, 07:18 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रही है, जिसमें कुछ लड़के ऐसा डांस करते नजर आ रहे हैं, जिसे देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे। लड़कों का यह करंट वाला डांस काफी पॉपुलर हो रहा है।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़कों ने किया करंट वाला डांस
  • यूजर्स को काफी पसंद आया करंट डांस
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Current Dance Viral Video: इंटरनेट पर डांस का एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। इस वीडियो में आपको कुछ लड़के डांस करते नजर आएंगे, जो बेहद खतरनाक डांस कर रहे हैं। ऐसे में इनका यह वीडियो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। यूजर्स का कहना है कि असल में यही लड़के अपनी असली जिंदगी जी रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) को जब आप पहली बार देखेंगे तो खूब ठहाके लगाएंगे। लड़कों का यह मस्ती भरा डांस बेहद कमाल का है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो में लड़के करंट वाला डांस करते दिखाई दे रहे हैं, जिसे देखने पर लगेगा जैसे लड़कों को सचमुच में करंट लग गया है। आलम ये है कि ये वीडियो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।

करंट वाला डांस वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि भाई लोग क्या डांस करते हो, बोले तो एकदम झक्कास। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि डांस तो बिल्कुल ऐसा ही होना चाहिए जो सबको हंसा दे। अब तक इस वीडियो पर 47 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'chinty007' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये विडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article