Guinness World Record: कहते हैं जब इंसान कुछ करने पर आता है तो हद से गुजर जाता है और कुछ ऐसा कर जाता है, जिससे या तो उसकी प्रसिद्धी होती है या फिर वह डूब जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ एक महिला के साथ, जिसने कुछ अजीबोगरीब करने का सोचा। लेकिन उसे भी कहां पता था कि जाने-अनजाने में वह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देगी। लेकिन इस महिला ने ये कदम उठाकर अपने नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब कर लिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक महिला करीब 3 घंटे 6 मिनट 45 सेकंड तक बर्फ से ढकी रही, ऐसा करने से महिला ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब अपने नाम कर लिया है। ऐसे में उसके इस अनोखे कारनामे से उसने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। इसका एक वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के ऑफिशियल पेज से भी शेयर किया गया है, जिसे आप देख सकते हैं।
बर्फ में लंबे समय तक खड़े होकर महिला ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ऐसा करने से जान भी जा सकती है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इससे कोई साइड इफेक्ट ना हो जाए। इस वीडियो पर अब तक 1.33 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं और काफी बार इसे शेयर किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'guinnessworldrecords' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
