Guinness World Record: हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला के शोल्डर पर इतना लंबा बाल है, जिससे उसने वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया है। अब ऐसे में लोग उसकी इस अजीबोगरीब रिकॉर्ड को सुनकर काफी हंस भी रहे हैं। हालांकि टैलेंट तो टैलेंट है, जो कहीं से और कभी भी आ सकती है। इस महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब इस महिला के इस कारनामे ने इसका नाम ऊंचा कर दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक महिला आपको दिखाई देगी, जिसने एक अनोखा और अजीबोगरीब रिकॉर्ड बना दिया है। यह ऐसा रिकॉर्ड है, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। दरअसल, महिला के शोल्डर पर एक काफी लंबा बाल है, जिसकी लंबाई 18.40 सेंटीमीटर यानी करीब 7.24 इंच के बराबर है। अब ऐसे में शोल्डर पर उगे इतने लंबे बाल के लिए इस महिला का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब दर्ज हो गया है।
शोल्डर पर सबसे लंबे बाल होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड
यूट्यूब पर वायरल हो रहे इस वीडियो (YouTube Viral Video) पर काफी लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि आज कल न जाने कैसे-कैसे वर्ल्ड रिकॉर्ड बन रहे हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये सुनने में थोड़ा अजीब है लेकिन फिर भी महिला के लिए सैल्यूट। इस वीडियो को अब तक 38 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। बता दें, इस वीडियो को '@guinnessworldrecords' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
