वायरल न्यूज़

किस नेता की है ये तस्वीर, आज हैं इस राज्य के मुंख्यमंत्री, पहचान गए तो मान जाएंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 8, 2023, 11:59 AM IST

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें एक नेता का चेहरा है। बताया जा रहा है कि ये वर्तमान में किसी राज्य के मुख्यमंत्री भी हैं तो क्या आप इस चेहरे को पहचान पा रहे हैं।

Image

Image Credit - Twitter

KEY HIGHLIGHTS
  • एक नेता का फोटो हुआ वायरल
  • वर्तमान में एक राज्य के हैं मुख्यमंत्री
  • फोटो पहचानने का चैलेंज

Nitish Kumar Viral Photo: इंटरनेट पर एक तस्वीर वायरल (Politician Viral Photo) हो रही है, जो किसी पॉलिटिशियन की बताई जा रही है, अब इसे पहचानने का चैलेंज दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह फोटो किसी बड़े राजनेता की है, जो वर्तमान में किसी राज्य के मुख्यमंत्री भी हैं। अब ऐसे में काफी लोग इस फोटो को देखकर अंदाजा लगाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन फिर भी वे बता नहीं पा रहे हैं। चलिए बताते हैं आपको कि किसकी है ये तस्वीर..

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्ट (Social Media Viral Post) में एक राजनेता की फोटो की दी गई है, जिसे बताने का चैलेंज दिया गया था। काफी लोग तो इस तस्वीर को नहीं पहचान पाए, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो फटाक से इस तस्वीर में दिख रहे शख्सियत को पहचान गए और पॉलिटिशियन का नाम भी बताया। दरअसल, फोटो में दिख रहे नेता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फोटो हुआ वायरल

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस पोस्ट (Twitter Viral Post) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने नीतिश कुमार के बारे में पूरी जानकारी ही लिख दी, इस पर एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए उसका रिप्लाई किया कि भाई ये यूपीएससी का क्वश्चन नहीं था। अब तक इस पोस्ट पर 13 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@IndiaHistorypic' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये विडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article