अगर आप सोशल मीडिया चेक करें तो आपको कई मजेदार वीडियोज देखने को मिल जाएंगे। फनी वीडियोज से लेकर खतरनाक वीडियोज तक की सोशल मीडिया पर होड़ लगी हुई है। शादियों के सीजन में कई फनी वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। शादी दूल्हा-दुल्हन के लिए बहुत बड़ा दिन होता है। दूल्हा अपने ही स्वैग में रहता है तो दुल्हन भी अपना जलवा बिखेरने में पीछे नहीं रहती हैं। दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी को खास बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं। बारात ले जाने के लिए महंगी गाड़ी हो या फिर घोड़ी हर तरह से दूल्हा अपनी दुल्हनिया को इंप्रेस करने की कोशिश करता है। लेकिन क्या कभी आपने दूल्हे को बुलडोजर पर सवार बारात ले जाते देखा। अगर नहीं तो आज देख लीजिए। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख बाराती से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तक हर कोई हैरान है।
बुलडोजर पर सवार होकर निकला दूल्हा (Source:twitter)
सामने आए वीडियो में देखने को मिल रहा है कि दूल्हा अपनी बारात लेकर जा रहा है। मजेदार बात तो ये है कि दूल्हा कार या घोड़ी की जगह बुलडोजर पर सवार होकर अपनी दुल्हन को लेने जा रहा है। इस वायरल वीडियो को देख हर कोई हैरान हैं और हंसते हंसते लोट पोट हो रहे हैं। दूल्हे का बुलडोजर वाला स्वैग देखकर बाराती भी हैरान रह गए हैं।
*साला life में इतनी शादी देखी मगर ऐसी शादी पहली बार देखने को मिली* 😛😛 t.co/lWTjw2MyDA
— ANI (@ANI) Mar 13, 2023
इस वीडियो को ट्विटर पर Hasna Zaroori Hai है नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 12 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है जबकि सैकड़ो लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा लाइफ में इतनी शादी देखी मगर ऐसी शादी पहली बार देखने को मिली है।
