वायरल न्यूज़

VIDEO: 'हाथ दो जरा अपना', दूल्हे के कहते ही गुस्सा हो गई दुल्हन, तुरंत कर दी तगड़ी बेइज्जती

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 27, 2024, 08:16 AM IST

Bride Groom Video: दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसमें देखेंगे कि दुल्हन ने छोटी सी बात पर सबके सामने दूल्हे की तगड़ी बेइज्जती कर दी। दुल्हन इसके बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ती है।

Image

दूल्हे को देखते ही गुस्सा हो गई दुल्हन। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा-दुल्हन का वायरल वीडियो
  • स्टेज पर हो गया तगड़ा खेल
  • दुल्हन ने की दूल्हे की बेइज्जती

Bride Groom Video: विवाह से जुड़े ढेरों वीडियो हर रोज सोशल मीडिया में अपलोड किए जाते हैं। इनमें कभी जीजा-साली की मस्ती खूब हंसाती है तो कभी दोस्तों के गिफ्ट देखकर आंखें फटी रह जाती हैं। मगर अभी जो वीडियो सामने आया है वो इन सबसे अलग है। इसमें देखेंगे कि दुल्हन छोटी सी बात पर दूल्हे पर इतना गुस्सा हो गई कि बेचारे को सबके सामने धक्का देकर पीछे हटा दिया। इसके बाद भी दुल्हन का गुस्सा शांत नहीं होता है। अब स्टेज पर ऐसा रिएक्शन देती है कि दूल्हा बेचारा सूखकर कांटा बन गया। खुद की शादी में दूल्हा-दुल्हन की लड़ाई का ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

दूल्हे की कर दी बेइज्जती

वायरल हो रहे वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि बारात बैंक्वेट हॉल में पहुंच चुकी है। दोनों पक्षों के मेहमान भी आ चुके हैं। अब सिर्फ दुल्हन के आने का इंतजार है। थोड़ी ही देर में दुल्हन की एंट्री होती है और वो स्टेज के करीब पहुंचती है। दुल्हन को देखकर दूल्हे की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। वो तुरंत कूदकर उसके करीब पहुंचा और हाथ पकड़कर स्टेज तक लाने की कोशिश करने लगा। मगर यही बेचारे की सबसे बड़ी गलती साबित हुई। इसमें देखेंगे कि दूल्हा सीढ़ियों पर खड़ा है और दुल्हन की मदद के लिए उसका हाथ मांगता है।

स्टेज पर भी हुआ अपमान

मगर हैरानी होगी कि दुल्हन को दूल्हे की यही बात बुरी लग गई। उसने दूल्हे का हाथ थामने की जगह तुरंत पीछे की धक्का दे दिया। अब इतने सारे मेहमानों के सामने दूल्हा इस बेइज्जती को बर्दाश्त करता, मगर स्टेज पर भी बेचारे के साथ खेल हो गया। इसमें देखेंगे कि दूल्हा स्टेज के बीच में पहुंचा तो दुल्हन उसकी तरफ पीठ करके खड़ी हो गई। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो बार-बार देखने का मन करेगा।

इंस्टग्राम पर देखिए वीडियो

स्पष्ट कर दें कि दूल्हा-दुल्हन का ये वीडियो किसी प्रैंक का हिस्सा भी हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप इसे सिर्फ मनोरंजन के लिए ही देखें। वीडियो इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_designn नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article