वायरल न्यूज़

Viral Video: कैमरामैन को दुल्हन का फोटोशूट करना पड़ा भारी, दूल्हे ने गुस्से में जड़ा जोरदार थप्पड़, फिर जो हुआ....

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 14, 2023, 06:59 AM IST

शादी ब्याह के मौसम में कई फनी और मजेदार वीडियोज सोशल मीडिया पर देखने को मिले हैं। शादी के जो भी वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं उनमें ज्यादातर दूल्हा-दुल्हन के डांस, शादी की रस्मों से जुड़े होते हैं। वहीं कुछ ऐसे वीडियोज भी देखने को मिल जाते हैं जिन्हें देख यूजर्स लोट पोट हो जाते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ा एक फनी वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख आप हंसते हंसते लोट पोट हो जाएंगे।

Image

दूल्हे ने कैमरामैन को जड़ा थप्पड़ (Source: Instagram)

शादी ब्याह के मौसम में कई फनी और मजेदार वीडियोज सोशल मीडिया पर देखने को मिले हैं। शादी के जो भी वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं उनमें ज्यादातर दूल्हा-दुल्हन के डांस, शादी की रस्मों से जुड़े होते हैं। वहीं कुछ ऐसे वीडियोज भी देखने को मिल जाते हैं जिन्हें देख यूजर्स लोट पोट हो जाते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ा एक फनी वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख आप हंसते हंसते लोट पोट हो जाएंगे।

शादी दूल्हा और दुल्हन के लिए बेहद खास होता है। इसे यादगार बनाने के लिए लोग हर मुमकिन कोशिश करते हैं। शादी में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका कैमरामैन निभाता दिखता है क्योंकि कैमरामैन ही होता है जो उस यादगार लम्हें को कैमरे में कैद करता है। कैमरामैन कई दफा अपने मनमुताबिक फोटोशूट करते हैं। हालांकि हर जगह उनकी मनमानी नहीं चल पाती है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कैमरामैन के कारनामे पर दूल्हा आग बबूला हुआ दिख रहा है।

वायरल वीडियो में देखने को मिल रहा है कि कैमरामैन स्टेज पर दुल्हन का फोटोशूट कर रहा है लेकिन वो अपनी मनमानी भी चला रहा है। कैमरामैन के इस बर्ताव को देख दूल्हे को गुस्सा आ जाता है और वो कैमरामैन को थप्पड़ जड़ देता है। इससे ज्यादा हैरानी की बात ये लगती है दुल्हन ये सब होता देख लोट-लोटकर हंसने लगती है। दूल्हे की हरकत देख दुल्हन अपनी हंसी नहीं काबू कर पाती है और वहीं स्टेज पर ही लोट पोट कर हंसने लगती है। वहीं इस वायरल वीडियो को देख यूजर्स भी लोट पोट हो गए हैं।

इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर yraj.1 नाम की आईडी से शेयर किया गया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया जा रहा है। इस वीडियो को अब तक 12.6 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article