वाह रे दूल्हा! बारात में चिप्स-कुरकुरे से सजवा दी कार, जानिए फिर दुल्हन ने क्या कर डाला

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 4, 2024, 02:26 PM IST

Ajab Gajab News: दूल्हे ने अपनी बारात में कार को फूल से नहीं बल्कि चिप्स-कुरकुरे के पैकेट से सजवा दिया। न सिर्फ लोग इस बारात के बारे में बात कर रहे हैं, बल्कि दूल्हे का जमकर मजाक भी उड़ा रहे हैं।

Ajab Gajab News: हर किसी को अपनी शादी का इंतजार रहता है। आपने देखा होगा कि अपनी शादी को यूनिक बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन तरह-तरह की चीजें करते हैं। आजकल की शादियों में इवेंट मैनेजमेंट जमकर होता है। इससे शादी का खर्च कई गुना बढ़ गया है। पहले जहां नॉर्मल कार से दूल्हा बारात जाता था, आजकर भव्य तरीके से सजे रथ में दूल्हा बारात लेकर जाता है। दूसरी तरफ एक दूल्हे ने अपनी बारात में कार को कुछ इस तरह से सजवाया, जिसे देखकर लोगों का माथा खराब हो गया।

_dulha car

चिप्स-कुरकुरे से सजा दी कार (ट्विटर)

दूल्हे ने चिप्स-कुरकुरे से सजवा दी बारात की कार

सोशल मीडिया पर वायरल एक खबर के अनुसार, दूल्हे ने अपनी बारात की कार को फूल से नहीं बल्कि बहुत ही अनोखी चीज से सजवा दी। इसके बाद दूल्हा इलाके में चर्चा का विषय बन गया। न सिर्फ लोग इस बारात के बारे में बात कर रहे हैं, बल्कि दूल्हे का जमकर मजाक भी उड़ा रहे हैं। इसके अलावा कुछ लोग दूल्हे की जमकर सराहना भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि दूल्हे ने अपनी बारात में कार को फूल से नहीं बल्कि चिप्स-कुरकुरे के पैकेट से सजवा दिया।

End of Feed