वायरल न्यूज़

Shadi Ka Video: खुद की शादी में किन्नर के पास पहुंच गया दूल्हा, फिर जो दिखा सोच भी नहीं सकते

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 3, 2024, 07:35 AM IST

Funny Marriage Video: खुद की शादी में किन्नर के साथ डांस करते हुए दूल्हे का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Image

स्टेज छोड़कर किन्नर के साथ डांस करने लगा दूल्हा। (Photo-Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • स्टेज छोड़ किन्नर के पास पहुंचा दूल्हा
  • नजारा देखकर मेहमान तक हैरान
  • आते ही छा गया ये वीडियो

Shadi Ka Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा देखे जाते हैं। इनमें कुछ खूब मजेदार हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। मगर कभी-कभी ऐसा नजारा दिखाई देता है कि हम चौंक जाते हैं। यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी कभी देखने को मिलेगा। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। वीडियो विवाह से जुड़ा ही है, मगर इसमें जो कुछ देखेंगे शायद पहले नहीं देखा होगा। इसमें दूल्हा स्टेज पर दुल्हन को छोड़कर किन्नर के पास पहुंच गया।

स्टेज छोड़ किन्नर के साथ किया डांस

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि बारात विवाह स्थल पर पहुंच चुकी है। अच्छी खासी तादाद में मेहमान भी आ चुके हैं। इधर दूल्हा दुल्हन के साथ स्टेज पर मौजूद था कि तभी सबकुछ बदल गया। फ्रेम में देखेंगे कि डीजे की धुन पर लोग नाच रहे हैं और मगर इनमें सबकी नजर एक किन्नर पर पड़ती है। दर्जनों लोग उसका डांस देख रहे हैं और दूल्हे की भी उसपर नजर पड़ी। मगर हैरान हो जाएंगे कि किन्नर को डांस करता है दूल्हा तुरंत स्टेज छोड़कर डीजे के पास पहंच गया।

वो खुद किन्नर के साथ डांस करता है। मजेदार है कि उसे ऐसा करता हुआ देख मेहमानों की समझ में नहीं आता है कि आखिर क्या हो रहा है। मेहमान तक हैरान रह जाते हैं। इधर दूल्हा पूरी मस्ती में किन्नर के साथ डांस करता है। वो एक से बढ़कर एक डांस स्टेप दिखाता है।

देखिए वीडियो

मालूम हो कि किन्नर के साथ डांस करते हुए दूल्हे का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। इसे इंस्टाग्राम पर butterfly__mahi हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article