वायरल न्यूज़

VIDEO: इतना कमजोर दूल्हा नहीं देखा पहले, दुल्हन की मुट्ठी नहीं खोल पाया बेचारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 17, 2024, 09:29 AM IST

Bride Groom Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि किसी रस्म के तहत दूल्हे को दुल्हन की मुट्ठी खोलनी होती है, मगर बेचारा बहुत कोशिश की बाद भी नाकाम रहा। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो बहुत हंसाता है।

Image

दुल्हन की मुट्ठी ही नहीं खोल पाया दूल्हा। (Photo/X.com)

Bride Groom Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा देखे और शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ भावुक कर देते हैं तो कुछ खूब हंसाते हैं। ऐसे वीडियोज जितनी बार देखते हैं उतनी ही बार हंसी आती है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो आपको खूब हंसाने वाला है। वीडियो दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा है। इसमें दोनों आमने सामने बैठे हैं और दुल्हन ने अपनी मुट्ठी बंद कर रही है। इसमें दूल्हे को दुल्हन की मुट्ठी खोलने का चैलेंज मिलता है। मगर अगले कुछ पलों तक ऐसा नजारा दिखाई देता है कि हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

दुल्हन की मुट्ठी नहीं खोल पाया दूल्हा

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि दुल्हन की बिदाई हो चुकी है और वो ससुराल में है। यहां किसी रस्म को निभाया जा रहा है। इसमें परात में छिपी अंगूठी को ढूंढने का चैलेंज मिलता है। मजेदार है कि दुल्हन ने कुछ ही सेकंड में अंगूठी ढूंढ निकाली और मुट्ठी में बंद कर ली। अब दूल्हा उससे अंगूठी लेने की कोशिश करता है, मगर बेचारा बहुत कोशिश के बाद भी अंगूठी नहीं छीन पाता है। फ्रेम में देखेंगे कि दूल्हे को इतना कमजोर देख खुद उसकी मां की हंसी छूट जाती है।

एक्स पर देखिए वीडियो

आखिर में देखेंगे कि दूल्हा लगातार कोशिश करता है और हर बार नाकामी हाथ लगती है। इधर दूल्हे की हालत देख दुल्हन भी अपनी कुटिल मुस्कान नहीं छिपा पाती है। मालूम हो कि वीडियो एक्स पर @Carrer_x नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article