वायरल न्यूज़

हार से नोट खींचा तो गाड़ी पर लटक गया दूल्हा, नोट वापस लिया फिर ड्राइव को भी पीटा, गजब है ये VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 27, 2024, 07:50 AM IST

Groom Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि सामान ढोने वाली गाड़ी में बैठा ड्राइवर दूल्हे का नोट खींचकर भाग गया। मगर इसके बाद दूल्हे ने जो किया देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Image

दूल्हे का ये वीडियो देखकर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा। (Photo/X.com)

KEY HIGHLIGHTS
  • सुपरमैन बना दूल्हा
  • चोर पकड़कर ही माना
  • मजेदार है ये वीडियो

Groom Funny Video: सोशल मीडिया की दुनिया में शादी-ब्याह से जुड़े ढेरों वीडियो शेयर किए जाते हैं। मगर अभी जो वीडियो सामने आया है वो किसी का भी दिमाग घुमा देगा। वीडियो इतना मजेदार भी है कि हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। वायरल वीडियो में दूल्हा किसी लग्जरी कार में नहीं बल्कि सामान ढोने वाली गाड़ी पर लटका हुआ नजर आता है। दूल्हा सुपरमैन की तरह गाड़ी पर क्यों लटका हुआ है, शुरुआत में इसपर कुछ समझ नहीं आता है। मगर बाद में पूरा मामला स्पष्ट हुआ फिर हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। मजेदार वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

चोर के पीछे पड़ गया दूल्हा

शुरुआत से वीडियो देखकर मालूम होता है कि दूल्हा बारात ले जाने के लिए तैयार खड़ा है। उसके गले में नोटों की माला पड़ी है और सड़क किनारे कार भी खड़ी है। मगर इससे पहले दूल्हा कार में बैठ पाता तभी सामान ढोने वाली गाड़ी उसकी करीब पहुंची। दूल्हा कुछ समझ पाता तभी गाड़ी में मौजूद ड्राइवर ने हार से एक नोट खींच लिया। बस यही बात दूल्हे को लग गई और वो सब भूल गया। देखकर हैरान होंगे कि दूल्हा नोट खींचने वाले ड्राइवर की गाड़ी पर ही लटक गया। इधर ड्राइवर पूरी रफ्तार में वाहन दौड़ा रहा है और वही दूल्हा सुपरमैन की तरह लटका हुआ है।

एक्स पर देखिए वीडियो

आखिर में देखेंगे कि दूल्हे की लगातार धमकियों के बाद आखिर में ड्राइवर ने गाड़ी रोक दी। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ हुआ सबसे ज्यादा देखने लायक है। इसमें देखेंगे कि दूल्हे ने पहले अपना नोट वापस लिया और फिर ड्राइवर की वहीं सड़क पर पिटाई शुरू कर दी। फ्रेम में देखेंगे कि दूल्हा सड़क पर ही ड्राइवर को बुरी तरह मार रहा है। हालांकि बाद में लोगों के बीच-बचाव के बाद मामले को किसी तरह शांत कराया गया। मालूम हो कि वीडियो यूपी के मेरठ का बताया गया है, जिसे एक्स पर @iamrajendraraj नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article