वायरल न्यूज़

VIDEO: शादी से ठीक पहले दूल्हे की टांग टूट गई, फिर आगे का नजारा देखकर चौंक ही जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 22, 2024, 10:05 AM IST

Funny Marriage Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि दूल्हा विवाह के लिए तैयार होता है। मगर तैयार होने के बाद उसने ऐसी हरकत कर डाली कि बेचारे की टांग ही टूट गई। फ्रेम में फिर जो दिखा बार-बार देखने का मन करेगा।

Image

कलाकारी दिखाने के चक्कर में पैर की हड्डी तुड़वा बैठा दूल्हा। (Photo/Instagram)

Funny Marriage Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अजब-गजब वीडियो की भरमार है। यहां हमें हर रोज ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं कि देखकर होश उड़ जाते हैं। कई बार तो हंसी तक रोकना मुश्किल होता है। देखकर यकीन नहीं होता है कि कोई ऐसा भी कर सकता है। अभी ठीक वैसा ही मजेदार वीडियो सामने आया है। वीडियो विवाह से जुड़ा है जिसमें दूल्हे ने ऐसी हरकत की कि बेचारा खुद की टांग ही तुड़वा बैठा है। इसके बाद दूल्हे के साथ जो कुछ हुआ देखकर चौकेंगे भी और हंसी भी नहीं रोक पाएंगे। विवाह से जुड़ा ये वीडियो इतना मजेदार है कि अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

टांग तुड़वा बैठा दूल्हा

वायरल वीडियो शुरुआत से देखकर मालूम होता है कि दूल्हा अपने विवाह के लिए तैयार हो रहा है। वो नहाता है और अच्छे कपड़े पहनता है। मगर इसी बीच दूल्हे ने ऐसी गलती कर डाली जिससे बेचारी की टांग टूट गई। इसमें देखेंगे कि तैयार होने के बाद दूल्हे को अब चारपाई से नीचे उतरना होता है। मगर वो आराम से उतरने की बजाय स्टाइल मारकर नीचे उतरता है। मगर यही हरकत उसकी बड़ी गलती साबित हुई। दूल्हा जमीन पर पैर रख पाता तभी उसका पैर टूट गया। मजेदार है कि बारात ले जाने के बजाय पहले दूल्हे के हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां उसके पैर पर प्लाटर चढ़ाया जाता है।

इस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

फ्रेम में अब जो कुछ नजर आता है खूब मजेदार भी लगता है। इसमें देखेंगे कि कुछ समय पहले तक बहुत खुश नजर आ रहा दूल्हा कार में अब चुपचाप बैठा है। उसका टूटा हुआ पैर कार में बैठने की जगह पर है। मालूम हो कि दूल्हे का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। इसे इंस्टाग्राम पर laughwith_mm19 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article