वायरल न्यूज़

हर रोज खाने में इस्तेमाल करते होंगे नमकीन वाला हरा मटर, आज बनने की पूरी प्रक्रिया भी देख लीजिए

इंस्टाग्राम पर हरा मटर तैयार करने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि आखिर कैसे हरे मटर को फैक्ट्री में तैयार किया जाता है। इसे देखने के बाद शायद आप इसे खाना भी छोड़ दें।

Image

फैक्ट्री में कैसे बनता है हरा मटर (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • फैक्ट्री में कैसे बनता है हरा मटर
  • हरा मटर बनने का दिखा पूरा प्रोसेस
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Green Peas Making Process: मार्केट में बिकने वाली नमकीन में कई वैरायटी मिलती है और इसमें हरा मटर भी आता है। आप सभी जानते हैं कि हरे मटर के भी कई सारे दीवाने हैं, जो चाय और बाकी पेय पदार्थों के साथ हरा मटर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर हरा मटर कैसे बनता है? उसके बनने की विधि कैसे होती है? दरअसल, इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि फैक्ट्री में कैसे हरे मटर को तैयार किया जाता है और उसकी कैसे रंगाई होती है। वीडियो के मुताबिक, पीले मटर के दानों में हरा रंग मिलाया जाता है और फिर धूप में सूखाया जाता है। इसके बाद इसे फ्राई कर एक मशीन में डाला जाता है। ताकि इसमें अधिक पड़ा तेल निकाला जा सके। फिर इसमें नमक मिलाया जाता है और पैकेट में पैक किए जाते हैं।

फैक्ट्री में कैसे बनता है हरा मटर

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि मुझे लगता था ये हरा मटर होगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इसका टेस्ट बहुत ही अच्छा लगता है। बता दें, इस वीडियो को '_heresmyfood' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 2 लाख 99 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article