Google Maps की गलती से परेशान होकर सड़क के बीच लगाया साइनबोर्ड, फोटो वायरल हुई तो यूजर्स ने की वाहवाही

Google Maps is wrong on this road..: कर्नाटक के कोडागु जिले में जब लोगों को पता चला कि लोग एक गलत स्‍थान पर जाकर रास्‍ता खोज रहे हैं तो उन्‍होंने वहां एक साइन बोर्ड लगा दिया। इस पर लिखा था कि,'Google गलत है...ये सड़क कोडागु नहीं जाती है।'

Google Maps is wrong on this road..: साल 2005 में Google Maps की सुविधा दुनिया के कई यूजर्स को मिली थी। इसके बाद धीरे-धीरे Google Maps हम सभी की जिंदगी का अनिवार्य हिस्‍सा। आज गूगल मैप्‍स इतना आवश्‍यक हो गया है कि अगर अपने गंतव्‍य तक पहुंचने का रास्‍ता आपको नहीं मालूम है तो बिना मैप के आप नहीं पहुंच सकते हैं। हालांकि कई बार ऐसा भी गूगल मैप्‍स लोगों को मुश्किल में भी डाल देता है और आपको गलत दिशा से ले जाकर फंसा देता है। ऐसे में यूजर्स को काफी समस्‍याओं का सामना करना पड़ता है। लोगों को इस समस्‍या से छुटकारा दिलाने के लिए भारतीयों ने कमाल का जुगाड़ ढूंढ़ निकाला। दरअसल, कर्नाटक के कोडागु जिले से एक तस्‍वीर सामने आई जिसमें लिखा है- 'Google गलत है...ये सड़क कोडागु नहीं जाती है।' ये फोटो देख सोशल मीडिया पर लोगों ने लोगों की खूब तारीफ की।

​Google Maps, Google is Wrong on this road, Karnataka Sign Board Viral, Kodagu Viral Sign Board, Viral News, News in Hindi, Viral


कर्नाटक में वायरल हो रही फोटो।

लोगों की मदद के लिए ढूंढ़ निकाली तरकीब

दरअसल, कर्नाटक के कोडागु जिले में जब लोगों को पता चला कि लोग एक गलत स्‍थान पर जाकर रास्‍ता खोज रहे हैं तो उन्‍होंने वहां एक साइन बोर्ड लगा दिया। इस पर लिखा था कि,'Google गलत है...ये सड़क कोडागु नहीं जाती है।' बताया गया कि स्‍थानीय लोगों ने अन्‍य वाहन सवारों और यात्रियों को सही रास्ते से क्लब महिंद्रा रिसॉर्ट तक पहुंचने में मदद करने के लिए ऐसा किया। एक्स पर साझा की गई तस्वीर में एक साइनबोर्ड दिख रहा है, जिस पर लिखा है, "Google गलत है!" यह सड़क क्लब महिंद्रा तक नहीं जाती है।” बता दें कि, ट्वीट हाल ही में किया गया है और अब तक इसे हजारों लोगों द्वारा लाइक और शेयर किया जा चुका है।

End of Feed