Golgappa Video: 'पैर से गूंथा मैदा, स्‍वाद के लिए टॉयलेट क्‍लीनर', गोलगप्पे के शौकीन लोग वीडियो को देख उल्‍टी कर देंगे

Golgappa Viral Video: गोलगप्‍पे बनाने के लिए तैयार होने वाले मैदे का एक बेहद घिनौना वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मैदे को दो लोग पैर से गूंथते हुए दिखाई दे रहे हैं। दावा है कि, ये मैदे गोलगप्‍पे के लिए तैयार हो रहा था।

Golgappa Viral Video: यदि आप भी गोलगप्‍पे खाने के शौकीन हैं और ठेले या रेहड़ी पर पहुंचते ही गपा-गप गोलगप्‍पे खाते हैं तो जरा सावधान हो जाइए ! दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिस देखने के बाद गोलगप्‍पे खाने के लिए शायद आपका मुंह ही न खुले। दरअसल, गढ़वा जिले के माझीयाओ बाजार में गोलगप्पे का पैर से मैदा गूंथते वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद स्थानीय लोग काफी ज्यादा उग्र हो गए। साथ ही गोलगप्पे बनाने वाले दो दुकानदारों को घेर लिया और गोलगप्पे का पानी बनाने की विधि के बारे में पूछा। पूछताछ चल ही रही थी कि, दुकानदारों ने चौंका देने वाला खुलासा कर दिया।

गंदे तरीके से तैयार होता गोलगप्‍पे का आटा।

अब आप सोच रहे होंगे पैर से आटा गूंथना कम था जो गंदगी और फैला दी...तो जरा ठहरिए ! आपको बता दें कि, दुकादारों ने पूछताछ में बताया कि, गोलगप्‍पे में स्‍वाद बढ़ाने के लिए वे उसमें टॉयलेट क्‍लीनर हार्पिक का और यूरिया का प्रयोग करते हैं। इसे सुनकर लोगों का गुस्‍सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इसी बीच सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस पहुंची और दोनों को बचाया और हिरासत में लेकर थाना ले आई।

End of Feed