वायरल न्यूज़

गोलगप्पे वाले ने बताई अपनी दिनभर की कमाई, सुनते ही माथा पकड़ लेंगे लखपति

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 12, 2023, 08:08 AM IST

Golgappa Seller Ka Video: सोशल मीडिया में गोलगप्पे बेचने वाले एक शख्स का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें उसकी कमाई जानकर अच्छे-अच्चे लोग चौंक जाएंगे।

Image

होश उड़ा देगी गोलप्पे वाली की कमाई। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • गोलगप्पे वाले ने बताई अपनी कमाई
  • सुनकर लखपति भी चौकेंगे
  • एक करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

Golgappa Seller Ka Video: इंटरनेट की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कभी कुछ पता नहीं चलता है। हालांकि यहां सबसे ज्यादा फनी वीडियो देखे और अपलोड किए जाते हैं। कई बार ऐसा कुछ सामने आता है कि हम चौंक जाते हैं। आंखों पर यकीन करना तक मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है। वीडियो एक गोलगप्पे वाले से जुड़ा है, जिसकी कमाई जानकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। कानों पर यकीन नहीं होगा कि गोलगप्पे बेचने वाला भी इतना कमा सकता है। उसकी कमाई इतनी है कि सुनकर लखपति तक माथा पकड़ लेंगे। गोलगप्पे वाले का ये वीडियो एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लाखों लोगों ने इसे लाइक किया है।

कमाई जान माथा पकड़ लेंगे लखपति

शुरुआत से वीडियो देखने पर पता चलता है कि एक शख्स सड़क किनारे खड़ा गोलगप्पे बेच रहा है। तभी कैमरा हाथ में लिए एक शख्स उसके करीब पहुंचा और अंग्रेजी में बात करने लगा। मजेदार है कि गोलगप्पे बेचने वाला थोड़ी बहुत उसकी भाषा समझते है और जवाब देता है। शख्स पूछता है कि उसकी रोज की सैलरी कितनी है। गोलगप्पे वाला कुछ समझ नहीं पाता। उससे दोबारा सवाल हुआ कि रोज उसे कितने रुपये की बचत होती है। गोलगप्पे बेचने वाले ने जवाब दिया...पच्चीस। अंग्रेज चौकते हुए पूछता है कि पच्चीस हजार रुपये? शख्स स्पष्ट जवाब देता है कि रोज उसकी 2500 रुपये की कमाई होती है। मालूम हो कि शख्स की कमाई सुनकर लखपति भी अपना माथा पकड़ लेंगे।

यहां देखिए वीडियो

जमकर कमेंट कर रहे नेटिजन्स

इधर गोलगप्पे वाली की कमाई पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि टेक्स भी नहीं देना पड़ता है। एक कमेंट में लिखा गया कि मतलब 75 हजार रुपये महीने की कमाई है। कमेंट में आगे लिखा गया, 'मैं भी अब गोलगप्पे बेचने का काम करुंगा।' मालूम हो कि शख्स का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर vijay_vox_ नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article