Ajab Gajab: दुनिया के इस कोने में है सोने का पेड़! पता चलते ही जमा हो गई लोगों की भीड़, देखें Video

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 6, 2023, 04:26 PM IST

Golden Tree: वीडियो में आपको जो पेड़ नजर आ रहा है, वह दक्षिण कोरिया में है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि देखने में यह पेड़ पूरी तरह से गोल्डन ट्री ही लग रहा है। इस पेड़ का रंग ऐसा है कि इसे गोल्डन ट्री कहा जा रहा है।

Golden Tree: आपने दुनिया में कई सारी हैरान करने वाली चीजों के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी 'सोने के पेड़' के बारे में सुना है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंंगी। वीडियो में आपको एक पेड़ दिखाई देगा। इस पेड़ को सोने का पेड़ कहा जा रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि देखने में यह पेड़ पूरी तरह से गोल्डन ट्री ही लग रहा है। जैसे ही इस पेड़ के बारे में पता चला, वहां पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

golden tree

गोल्डन ट्री (ट्विटर)

दुनिया का सबसे खूबसूरत पेड़

इस पेड़ को दुनिया का सबसे खूबसूरत पेड़ भी माना जा रहा है। यह पेड़ सोने की तरह पूरा पीला नजर आता है। आपको बता दें कि यह कोई रियल में सोने का पेड़ नहीं है। बल्कि इस पेड़ का रंग ऐसा है कि इसे गोल्डन ट्री कहा जा रहा है। इस पेड़ को देखने के लिए लोगों की भारी-भीड़ इकट्ठा होती है। लोग पेड़ को देखकर कन्फ्यूज होते हैं कि कहीं यह सोने का पेड़ तो नहीं है। देखें वीडियो-

End of Feed