गजब: महज 35 साल की उम्र में रिटायर होगा यह शख्स, भविष्य के लिए बनाया ऐसा प्लान, सुनकर चकरा जाएगा दिमाग

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 5, 2023, 12:58 PM IST

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक 22 साल का लड़का है, जिसने अपना फ्यूचर प्लान तैयार कर रखा है। उसका कहना है कि वह 35 साल में रिटायरमेंट ले लेगा, इसके लिए उसने अभी से प्लानिंग शुरू कर दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 22 साल में करोड़ों का पैकेज
  • 35 साल में रिटायरमेंट का प्लान
  • लड़के ने बनाया गजब का फ्यूचर प्लान

Ethan Nguonly Retirement Plan: 22 साल की उम्र एक ऐसा पड़ाव है, जहां अधिकतर अपने भविष्य के बारे में सोचते हैं। इनमें से कुछ तो ऐसे भी हैं जो किसी कॉलेज से मास्टर कर रहे होते हैं। लेकिन क्या कभी आपने इस अवस्था के किसी शख्स को अपना वर्तमान सवार कर फ्यूचर प्लान करते हुए देखा है। आपने में से अधिकतर लोगों का यही जवाब होगा कि शायद नहीं। ऐसा तो बिल्कुल भी नहीं हो सकता है कि इतनी कम उम्र में आखिर कोई शख्स कैसे अपना भविष्य सवार सकता हो?

दरअसल, कैलिफोर्निया से एक मामला सुनने में आया है कि वहां का रहने वाला एक लड़का, जो वर्तमान में गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, जिसकी सैलरी पैकेज 1.6 करोड़ की है। इस लड़के अपना पूरा फ्यूचर अभी से तैयार कर लिया है। इसके लिए अभी से वह अपनी कमाई 35 फीसदी हिस्सा निवेश पर कर रहा है। उसने अपने खर्चे का पूरा एक फॉर्मेट बना रखा है, जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। बता दें कि उसने गूगल में नौकरी के साथ ही अपनी मास्टर्स की पढ़ाई भी पूरी की। इसके लिए उसे गूगल की पॉलिसी के तहत रीइंबर्समेंट भी मिल गया था।

End of Feed