Viral Video: शारदीय नवरात्रि (Durga Puja) का पावन पर्व देश भर में बेहद धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। हर साल भक्त मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए नए-नए तरीकों से पंडाल सजाते हैं और देवी का भव्य श्रृंगार करते हैं। लेकिन, शारदीय नवरात्रि 2026 में इस बार एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस वायरल वीडियो को देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गईं हैं। आलम ये है कि इस अद्भुत वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।
मां दुर्गा का अद्भुत श्रृंगार
ये भी पढ़ें - टोल वाले ने काटना चाहा फर्जी चालान, ट्रक वाले ने दनादन बरसा दिए थप्पड़, देखें Viral Video
वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से मां दुर्गा की प्रतिमा को भव्य रूप देने के लिए पैसों का इस्तेमाल किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अनोखे श्रृंगार में कुल 9.9 लाख रुपये के नोटों का इस्तेमाल किया गया है। माता के वस्त्रों से लेकर उनके आसपास की सजावट और भव्य आकृतियों तक, हर जगह करीने से नोटों को मोड़कर शानदार डिजाइन बनाए गए हैं। सिर्फ मां की मूर्ति ही नहीं, बल्कि पूरे पंडाल की दीवारों और पृष्ठभूमि को भी नोटों की लड़ियों और गड्डियों से सजाया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे कारीगरों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए भारतीय मुद्रा को फूलों और चक्रों के आकार में पिरोया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आने के बाद से ही वायरल हो रहा है और लोग इस क्रिएटिविटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। देखें वीडियो...
अद्भुत नजारा
इस नजारे को देखकर आपकी आंखें भी खुली की खुली रह गई होंगी। आलम ये है कि यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। इसके अलावा यूजर्स इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि यह धन की देवी मां लक्ष्मी और शक्ति स्वरूपी मां दुर्गा का अद्भुत संगम है। वहीं कुछ अन्य लोग इतने पैसों के इस्तेमाल को लेकर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
