वायरल न्यूज़

Viral Video: पंखे की तरह बिजली के खंभे से लटका बकरा, उतरने के दौरान जो हुआ उसे देख दंग रह जाएंगे

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 6, 2023, 12:11 PM IST

Goat Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बकरे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बिजली के खंभे से ऐसे लटका हुआ है, जिसे देखकर लोगों की बोलती बंद हो गई। आलम ये है कि नजारा देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए।

Image

बकरे के साथ खेल हो गया (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • बिजली के खंभे से लटका बकरा
  • नजारा देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए
  • वीडियो हुआ वायरल

Goat Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां आपको कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिनपर यकीन तक तरना मुश्किल हो जाता है और लोग सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर ये हुआ तो कैसे हुआ? इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बकरा बिजली के खंभे पर चढ़ गया। लेकिन, उतरने के दौरान उसके साथ ऐसा खेल हुआ, जिसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। इतना ही नहीं लोगों को ये नहीं समझ आ रहा है कि आखिर बकरा खंभे पर चढ़ा तो कैसे चढ़ा। हालांकि, कुछ लोग वीडियो पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

इंसान ही नहीं कई बार जानवर भी ऐसी हरकत कर देते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरत में पड़ जाते हैं। इन वीडियो को यूजर्स काफी पसंद भी करते हैं। अब इस वायरल वीडियो में ही एक बकरे को देख लीजिए , आखिर ये किस तरह बिजली के खंभे पर चढ़ गया। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर एक बकरा बिजली के खंभे पर कैसे चढ़ सकता है। बकरा खंभे पर चढ़ तो गया, लेकिन उतरने का रास्त भूल गया। परिणाम ये हुआ कि बकरा तार से बुरी तरह लटक गया और फिर जो हुआ उसे देखकर एक पल के लिए आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। तो दिल थामकर देखें ये वीडियो...

पंखे की तरह लटका बकरा

नजारा देखकर आपका दिमाग भी चकरा गया होगा। कई लोगों को तो आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'civilengineeriing' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि जोश में होश खो बैठा बकरा। कुछ का कहना है कि बकरा बचा या निकल लिया। कुछ का कहना है कि स्वैग के चक्कर में खेल हो गया।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article