वायरल न्यूज़

Viral Video: बकरी के कान में लगा दिया हेडफोन, गाना सुनते ही मचाया ऐसा धमाल, देखकर आप भी लगाने लगेंगे ठुमके

Funny Video: सोशल मीडिया पर बकरी का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने हेडफोन लगाकर ऐसा धमाल मचाया, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं।

Image

बकरी का हाहाकारी अंदाज (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • बकरी का अनोखा अंदाज
  • कान में हेडफोन लगाकर मचाया धमाल
  • स्वैग देखकर हर कोई रह गया दंग

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको ऐसे-ऐसे नजारे (Funny Video) देखने को मिल जाएंगे, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं? कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोग खुशी से झूम उठते हैं। जबकि, कुछ नजारों (Trending Video) को देखकर लोग दंग रह जाते हैं। वहीं, कुछ नजारे (Shocking Video) सीधे को दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी उछल पड़ेगे और जमकर ठुमके लगाएंगे।

एक समय ऐसा था जब इंसान जानवरों से दूरी बनाकर रखते थे। लेकिन, आज के समय में इंसान और जानवर हर चीज साथ में एंजॉय करते नजर आते हैं। टशन के मामले में कुछ जानवर तो इंसान को भी पीछे छोड़ रहे हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक बकरी के कान में किसी ने हेडफोन लगा दिया। इसके बाद मोबाइल पर गाना बजा दिया गया है। जैसे ही गाना बजा बकरी उछलने लगी। इसके बाद तो बकरी ने ऐसा धमाल मचाया, जिसे देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। देखें वीडियो...

बकरी का हाहाकारी अंदाज

वीडियो देखकर आप भी जरूर झूम रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'edit_suraj' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि बकरी ने तो गदर काट दिया। कुछ का कहना है कि इसे कहते हैं असली स्वैग। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article