वायरल न्यूज़

Viral Video: इस बकरी के आगे पढ़ाकू भी हो जाएंगे फेल, दीवार पर चढ़ने के लिए लगाई ऐसी बुद्धि, जैसे फिजिक्स की प्रोफेसर हो

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 10, 2023, 11:05 AM IST

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकेंगे कि कैसे एक बकरी दीवार पर चढ़ने के लिए फिजिक्स का इस्तेमाल करती है। वैसे देखा जाए तो इसके आगे प्रोफेसर भी फेल हो जाए।

Image

दीवार पर चढ़ने के लिए बकरी ने लगाई लॉ ऑफ फिजिक्स (Image Credit - Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • दीवार पर चढ़ने के लिए बकरी ने लगाई जुगाड़
    फिजिक्स का फॉर्मूला किया अप्लाई
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Goat Climbs Wall Viral Video: कहते हैं कि इंसानों से ज्यादा समझदार जानवर होता है। काफी बार ये बात बिल्कुल सच होती दिखाई पड़ती है। इस वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद आपको कुछ ऐसा ही फील होने वाला है। जहां आपको एक बकरी दीवार पर चढ़ती नजर आएगी, जिसे देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक बकरी दिखाई देगी, जो दरवाजे के पास खड़ी होती है और फिर देखते-देखते तकरीबन 7-8 फीट ऊंचे दीवार पर चढ़ जाती है। ऐसे में लोगों का कहना है कि लगता है बकरी ने लॉ ऑफ फिजिक्स का क्लास ली है, तभी इतना सटीक दीवार पर चढ़ गई।

दीवार पर चढ़ने के लिए बकरी ने लगाई लॉ ऑफ फिजिक्स

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि बकरी तो पूरा का पूरा प्रोफेसर बन गया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि दीवार पर चढ़ने के बाद बकरी का स्वैग तो देखिए, साला अपुन ही राजा है। इस वीडियो पर अब तक ढाई लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@ScienceGuys_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article