वायरल न्यूज़

Viral Video: पांच साल बाद बॉयफ्रेंड से मिली गर्लफ्रेंड, एयरपोर्ट पर दिया ऐसा सरप्राइज, देखते रह गया प्रेमी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 10, 2023, 01:28 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक प्रेमिका अपने प्रेमी से पांच साल बाद मिलती है। इसके बाद वह अपने बॉयफ्रेंड को ऐसा सरप्राइज देती है, जिसे वह देखता रह जाता है।

Image

बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची गर्लफ्रेंड ने एयरपोर्ट पर दिया सरप्राइज (Image Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बॉयफ्रेंड से सालों बाद मिली गर्लफ्रेंड
  • एयरपोर्ट पर ही दिया प्यारा सा तोहफा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Couple Dance Video: इंटरनेट पर एक इतना प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको अपने पार्टनर की याद आ जाएगी और खासकर उन लोगों को जो अपने पार्टनर से सैकड़ों-हजारों किमी दूर रहते हैं। ये वीडियो (Viral Video) आपको सच्चे प्यार की अहमियत से रूबरू कराएगी, जो कमाल की है। ऐसे में ये वीडियो जब आप देखेंगे तो आपकी भी आंखें भर आएंगी और आपको सच्चे प्यार का मतलब पता चलेगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़का पांच साल बाद वापसी करता है, जिससे मिलने के लिए उसकी गर्लफ्रेंड भी वहां पहुंचती है और फिर उसे प्यारा सा डांस कर सरप्राइज देती है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखों में आंसु आ जाएंगे। वीडियो में आप देख सकेंगे कि अपनी प्रेमिका को डांस करते हुए देख लड़का इमोशनल हो जाता है और लड़की को अपने सीने से चिपका लेता है। ये मोमेंट उन दोनों के लिए कितना प्यारा होगा, ये आप सोच सकते हैं।

बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची गर्लफ्रेंड ने एयरपोर्ट पर दिया सरप्राइज

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि ऐसी पार्टनर किस्मत वालों को ही मिलती है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि भगवान करें कि दोनों का प्यार ऐसा ही बना रहे। अब तक इस वीडियो पर 19 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'naughtyworld' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article